आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 अप्रैल 2022, 12:42 PM (IST)

मेष : आज कार्यप्रणाली में बदलाव लाएंगे। लाभ प्राप्ति होगी। व्यावसायिक निर्णय अनुकूल सिद्ध होंगे। समस्याएं खत्म होंगी।

वृषभ : आज भाग्य आपके साथ है इसलिए महत्वपूर्ण काम आज ही निपटा लें। अपेक्षा से ज्यादा लाभ होगा। कार्यस्थल पर विचारों को मान्यता मिलेगी।

मिथुन: आज सरकारी लोगों की जुड़ी समस्या खत्म होगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। धन लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आज के दिन के लिए निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। विरोधियों पर विजय पाएंगे। आत्मबल बढ़ेगा।

सिंह : आज अपना ध्यान केवल लक्ष्यों पर रखें। समय को व्यर्थ ना गवाएं। योजनाएं पूरी होंगी। छोटे प्रयास भी बड़ा लाभ करा सकते हैं।

कन्या : आज रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। मन बिना वजह अशांत रहेगा। अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ का पाया कमजोर रहेगा।

तुला : आज भावनात्मक निर्णय ले सकते हैं जो नुकसान भी करा सकता है। आपके कार्यों में दूसरों की दखल क्रोध बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण काम कल करें।

वृश्चिक:
आज समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कौशल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। मित्र सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा यदि आवश्यक हों तभी करें अन्यथा टाल दें।

धनु: आज किसी दुविधा का शिकार बनेंगे। समस्याओं के उचित समाधान नहीं मिल पाएंगे। बिना वजह किसी से बहस ना करें। शाम तक समय अनुकूल हो जाएगा।

मकर : आज आर्थिक दबाव रहेगा। इस दिशा में किए गए प्रयास सफल नहीं होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। मन परेशान रहेगा।

कुंभ :
आज योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। नया काम चाहे तो शुरु कर सकते हैं। मन शांत रहेगा, आत्म विश्वास बढ़ेगा।

मीन : आज उत्साह से काम करें, किस्मत आपके साथ है। कम प्रयास से भी काम बनते चले जाएंगे। छोटे-भाई बहनों के साथ सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।