आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 अप्रैल 2022, 1:04 PM (IST)

मेष: आज घरेलू मामलों में बहुत उलझे रहने के बाद भी एकांत का समय निकाल लेंगे व बाहर जाने का कार्यक्रम बना लेंगे। दावत व मनोरंजन के कार्यक्रम में समय बीत सकता है। आर्थिक लाभ के लिए तिकड़म का प्रयोग कर सकते है। उधार वसूली के लिए भी किसी उपाय पर काम कर सकते हैं। आज कानूनी मामलों में सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेम संबंध में कोई भावनात्मक मोड़ आ सकता है।

वृषभ: सुबह से ही अत्यधिक कार्यभार रहेगा व यात्रा करने के लिए भी दबाव बना रहेगा। व्यवसाय में आय बढऩे के संकेत हैं। साधन भी बढ़ेंगे व तरीके में भी परिवर्तन हो सकता है। ऐसे क्षेत्र से आय हो सकती है जिसका सरकार से संबंध हो। दैनिक कामकाज में किसी कारण से अत्यधिक बाधा नजर आती है परंतु बाद में उसका निवारण हो जाएगा।

मिथुन: मन उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। साधारण कामकाज में भी बाधाएं रहेंगी तथा मन में थोड़ी निराशा की भावना भी रहेगी। दोपहर बाद थोड़ी व्यस्तता बढ़ेगी। संतान की सक्रियता थोड़ी बढ़ेगी। बच्चों के सीखने की गति से आप प्रसन्न हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: कोई नया काम शुरू न करें और न ही यात्रा करें। स्थानीय कारोबारी यात्रा की जा सकती है। यदि नौकरी करते हों व बॉस साथ में यात्रा करें तो आप जा सकते हैं। माता पक्ष से आज ज्यादा सरोकार रहेगा। बच्चों के लिए आज बहुत अच्छा दिन रहेगा। उन्हें कोई न कोई उपलब्धि हो सकती है।

सिंह: आज दिन बड़ा अच्छा जाएगा। किसी कार्य में साहस का प्रदर्शन न करेंगे। कामकाज का अच्छा परिणाम आने से प्रशंसा मिलेगी। आज वाहन सुविधा अच्छी मिलेगी। समूह में बैठकर काम करने का अवसर मिलेगा। आज आपकी बात से सभी को सहमत करा सकते हैं। व्यावसायिक प्रस्तावों को गति मिलेगी।

कन्या: आज कामकाज में सुधार आएगा तथा कार्य-निष्पादन अच्छा होने के साथ-साथ लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। कोई लाभ तुंरत न मिले तो भी कोई बात नहीं, बाद में इक_ा मिलेगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ी बहुत असहमति रहेगी, परंतु फिर भी काम यथावत चलता रहेगा।

तुला: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा जाने वाला है। कई दिनों से अटका हुआ काम हो जाएगा और आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यावसायिक मामलों में गतिविधियां तेज हो जाएंगी और पुराने ग्राहक लौटकर आएंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें सावधानी से व्यवहार करना चाहिए, धोखा फरेब हो सकता है।

वृश्चिक: आर्थिक दृष्टि से यह समय साधारण रहेगा और आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। लेनदेन की समस्या यथावत बनी रहेगी और आप लगातार केवल एक चिंतन करेंगे कि कहीं से कोई रुपया आ जाए। घर में प्रसन्नता का वातावरण हो सकता है। खानपान को लेकर बहुत अधिक अनियमितता रहेगी।

धनु: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अच्छा दिन हैं। व्यवसायियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है और उन्हें औसत से अधिक लाभ प्राप्त होगा परन्तु पूरा पैसा हाथ में नहीं आएगा। बाहर के शहरों से या बाहर के विषयों से अधिक लाभ प्राप्ति की उम्मीद है। व्यक्तिगत यात्राएं कारोबारी यात्रा में बदल सकती है और लाभप्रद रहेगी। आज दवाइयों पर ज्यादा खर्चा होगा और किसी के स्वास्थ्य की चिंता करनी पडेगी।

मकर: आज का दिन शानदार रहेगा और आपको कई तरह की उपलब्धियां हो सकती है। आज काफी लोगों से मिलना जुलना होगा। पुराने परिचित मिलेंगे और दिनभर सृजनशील रहेंगे। आय का स्तर अच्छा रहेगा और औसत से अधिक लाभ कमाएंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आपकी विजय होगी और आप किसी विवाद में हारेंगे नहीं।

कुंभ:
आज हर काम में अडचन सी नजर आएगी। आय होगी परन्तु व्यवधान भी बहुत होंगे। किसी की नाराजगी झेलनी पड सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस आपके कामकाज में कोई कमी निकाल सकता है। कार्यस्थल से एक बार पलायन की इच्छा ही हो जाएगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो सरकारी लोगों से सावधान रहें, कुछ नाजायज खर्चा करना पड सकता है।

मीन: आज प्रात: से ही घटनाक्रम आपके अनुकूल नहीं रहेगा। जितने लाभ की कामना आप कार रहे हैं उतना नहीं होगा। मन में थोडी बहुत मायूसी रहेगी। आज कामकाज में भी उच्चकोटि का कौशल नहीं दिखा पाएंगे परन्तु भाग्य आपके साथ है बिगाड होते होते भी आपकी रक्षा बनी रहेगी।