आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 अप्रैल 2022, 12:01 PM (IST)

मेषः आज के दिन अत्यधिक सफलता मिलेगी। आपके खुद के परिश्रम के बल पर अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। तीव्र गति से किया गया कार्य आलोचनाओं को भी जन्म देगा और आपके ऊपर तरह तरह के आक्षेप आएंगे। व्यावसायिक मामलों में मिश्रित सफलता मिलेगी और एक तरफ आर्थिक लाभ होगा तो दूसरी तरफ उतना ही खर्चा हो जाएगा।

वृषभः आज ग्रह स्थिति शानदार है और आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मिलजुलकर सहयोग से काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है परन्तु आर्थिक जिम्मेदारी कोई भी नही उठाएगा। आपके जो स्थायी खर्चें हैं उनकी पूर्ति का कोई भी समाधान नहीं निकल रहा है। इस समय आपको मृदु वाणी से ही सारे काम निकालने चाहिए

मिथुनः संतान संबंधी समस्याएं प्रमुखता से सामने रहेंगी। आपको न उनके कामकाज से संतुष्टि मिलेगी और न उनकी पढ़ाई लिखाई से। उनको मिल रहे अवसरों से भी आपको संतुष्टि नहीं है। यह समय की ही बात है कुछ दिनों में समस्या हल हो जाएगी। आज आप बहुत अधिक प्रतिस्पद्र्धा में पड़े रहेंगे और हद से आगे जाकर प्रतियोगिता करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज प्रातः से ही शुभ समाचार मिलेंगे काफी दिनों से किसी समाचार की प्रतीक्षा कर रहे होंगे वह आज मिल सकता है। संतान की तरफ से भी प्रसन्नता का विषय रहेगा या तो व्यवसाय में अच्छी आय करेंगे या कोई अन्य उपलब्धि हो सकती है। निजी मामलों में आज का दिन विशेष जाएगा

सिंहः किसी महत्वपूर्ण कार्य को आज समाप्त कर लीजिए। आज काम के घंटे ज्यादा रहेंगे आपको लोगों का सहयोग भी मिलेगा और अप्रत्याशित ढंग से साधन उपलब्ध हो जाएंगे। वाहन या टेलीफोन संबंधी सुविधा खूब रहेगी। निजी संबंधों में आगे बढ़ने के अवसर है परन्तु आपको अपने पार्टनर के मनोविज्ञान का अच्छी तरह से अध्ययन कर लेना चाहिए।

कन्याः घर परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है और उसमें खाना पीना या मनोरंजन भी खूब हो सकता है। छोटी यात्राएं होंगी और उनसे आर्थिक लाभ या कोई अन्य लाभ हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और वे दवाओं का प्रयोग ज्यादा ही करेंगे। आपके मन में हल्की सी निराशा की भावनाएं हो सकती हैं परन्तु समय बाद में अपने आप सुधर जाएगा।

तुलाः आज आर्थिक लाभ का दिन हो सकता है और यह कुल किए गए खर्चे से ज्यादा लाभ की सूचना देता है। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप नए लोगों को काम पर रख सकते हैं या नए लोगों से किसी तरह के संबंध स्थापित हो सकते हैं। ऋण वसूली की कोशिश में बहुत दिक्कत आएगी।

वृश्चिकः आज आध्यात्मिक मामलों में ज्यादा मन लगेगा और किसी घटना विशेष से सांसारिक मामलों से मन उठ जाएगा। एक तरफ सफलता चल रही होगी और दूसरी तरफ विरक्ति की भावना, सारा दिन इसी तरह से बीतेगा। संध्या बाद आप अचानक सक्रिय होंगे और अच्छे व्यावसायिक निर्णय लेंगे। संतान से संबंधित किसी मामले में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। वात विकार परेशान करेंगे।

धनुः आज घरेलू कलह से ज्यादा ही परेशान रहेंगे। व्यवसाय में भी छोटी मोटी बातों को लेकर अच्छा माहौल नहीं रहेगा। आज मार्केटिंग के कामों में या शहर से दूर जाकर जो कार्य करेंगे उनमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी, विदेश व्यापार जैसे मामलों में सफलता मिल सकती है। आप दूसरों के व्यवहार से सबक लेकर निर्णय लेंगे कि आगे कैसे बढा जाए। दूसरों का व्यवहार आपके व्यवहार की कुंजी होगा।

मकरः आज दिनभर कामकाज के प्रति बहुत उत्साह रहेगा। आज अच्छे आर्थिक लाभ की कामना रहेगी और ऐसी संभावनाएं बन भी रही हैं कितनी ही बाधाएं हैं परन्तु आप अपने काम को ढंग से अंजाम देंगे और उसे एक रूप करने में सफल हो जाएंगे। आज व्यर्थ के खर्चे बहुत हैं और कई खर्चों की गणित आपको समझ में नहीं आएगी, फिर भी आय अधिक होने से आपकी बातें ढक जाएगी।

कुंभः आज का दिन आपकी सफलता का दिन रहेगा। तमाम अंर्तविरोधों के बावजूद भी आप आगे बढेंगे और आप अपने काम को दृढ़ता के साथ सम्पन्न कर लेंगे। भागीदारी के मामलों में कुछ खास प्रसन्नता नहीं रहेगी। आज आपकी प्रतिष्ठा तेजी से बढेगी और इसका लाभ भी आपको तुरन्त ही मिलेगा।

मीनः वाहन सावधानी से चलाएं कहीं चोट लगने का डर है। भाग्यबल से आज आपके पुराने काम सध सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप बहुत सावधानी बरतें। आपके ऊपर कोई बड़ा आक्षेप आ सकता है अगर आपने लापरवाही बरती तो संबंधों में फर्क आ जाएगा। आप जितने लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं उनमें से कुछ आपके काम के हैं।