मेषः आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पिछला बकाया काम इतना अधिक है कि आप क्या पहले करें यह भी तय नहीं कर पाएंगे। दिन में किसी समय बहुत निराश हो जाएंगे परन्तु कर्तव्य भावना के कारण आप लगातार अपना काम करते रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से आज कुछ तनाव सा रहेगा।
वृषभः व्यावसायिक मामलों में आज काफी गतिविधियां रहेंगी। आप लेनदेन के मामलों में थोडा सा व्यावहारिक बुद्धि से काम लेंगे तो समस्याएं बढ़ेंगी नहीं। अत्यधिक धन की आवश्यकता को अच्छे व्यवहार से भी कुछ हद तक हल किया जा सकता है। आप किसी मामले में जिद पर मत आइए इससे आपके कामकाज आगे बढेंगे।
मिथुनः आज प्रातः से ही मन बहुत अशांत रहेगा। यात्रा का दबाव हो सकता है परन्तु इस कार्य के लिए दिन शुभ नहीं है। कारोबारी मामलों में आप कोई नई नीति पर काम कर सकते हैं। एक दो नए लोग आपसे जुड़ेंगे और इससे आपके कामकाज को गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्कः निजी और व्यावसायिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला
है। आपके सोचे हुए अधिकांश काम बन जाएंगे और पुराने मामलों में भी गति आ
जाएगी। बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और यदि इस यात्रा का व्यवसाय से
संबंध हो तो आर्थिक लाभ में बदल सकती है।
सिंहः व्यर्थ के कामकाज में
अपना मन नहीं लगाएं। आज आपका समय बहुत नष्ट होने वाला और व्यर्थ के कामों
से फुरसत नहीं मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से कुछ नया करने की सोचेंगे।
लम्बी यात्राएं हो सकती हैं, विदेश व्यापार या दूसरे शहरों से लाभ हो सकता
है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ थोड़ी अनबन रहेगी।
कन्याः कामकाज के
विस्तार के लिए आप खूब कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपकी मदद भी करेंगे। आपको
अपने कौशल के एवज में अच्छा आश्वासन मिल सकता है। आपकी कार्य पद्धति के
कारण कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं और आलोचना कर सकते हैं।
तुलाः आज
कानूनी मामले जोर पकडें़गे और आपकी कोशिशों के बावजूद भी विरोध कम नहीं
होगा। संतान किसी न किसी समस्या से परेशान रहेगी और उनकी समस्याओं का कोई
अंत ही नजर नहीं आएगा। आमदनी से अधिक खर्चा एक समस्या बनी रहेगी। आपके नहीं
चाहते हुए भी कोई ऐसा खर्चा होगा जो उचित नहीं कहा जा सकता।
वृश्चिकः
आज स्वास्थ्य का पाया थोडा नरम रहेगा और खानपान में असावधानी आपको परेशान
कर सकती है। जितनी अधिक आपकी अपेक्षाएं हैं उनके हिसाब से कोई काम विशेष
नहीं बन रहा है। आर्थिक लाभ के लिए आप जितनी अधिक कोशिश कर रहे हैं वे सब
सफल तो होंगी परन्तु आज की तारीख में आपके ऊपर दबाव बहुत ज्यादा है।
धनुः
भाग्यबल से आज कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है परन्तु वह आपके हाथ में नहीं
आएगा, हाथ की हाथ कहीं खर्च हो जाएगा। आज कोई व्यावसायिक यात्रा आपको लाभ
दे सकती है या बाहर के स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है।
मकरः कार्य
व्यवसाय के मामले में आप अति उत्साहित रहेंगे और आगे से आगे बढकर कार्य
करेंगे। आज आप जितना श्रम करेंगे उसमें बेगार की मात्रा अधिक है और उत्पादक
कार्य कम है। घर परिवार के लोगों का या मित्रों का सहयोग पाने में आप सफल
हो जाएंगे। आप समूह में कार्य करने की प्रेरणा देकर एक अच्छा कार्य कर सकते
हैं।
कुंभः एक तरफ बहुत कठिन समय चल रहा है परेशानियां कम होने का नाम
ही नहीं ले रही हैं। दूसरी तरफ आपका कार्यदक्षता बढ़ रही है और वह आपकी
सफलता की आधारशिला बनेगी। आज यात्रा प्रवास नहीं करें क्योंकि कष्ट हो सकता
है। कार्यस्थल पर आप अपनी प्रतिभा का पूरा सदुपयोग करेंगे और उसका लाभ भी
शीघ्र ही मिलेगा।
मीनः शारीरिक दृष्टि से आप बहुत अधिक श्रम कर रहे हैं
और उसका पूरा परिणाम भी नहीं आ रहा है। आपकी लोकप्रियता में बढोत्तरी
होगी, लोग आपको पसन्द करेंगे और कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आज कोई ऐसा
कार्य नहीं करें जिसमें षड़यंत्र दिखता हो। आपके स्वयं के विरुद्ध भी
षडयंत्र हो सकता है परन्तु आपको आगाह करने वाले लोग भी आसपास ही मिलेंगे।