आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022, 10:36 AM (IST)

मेषः आज यात्रा बिल्कुल नहीं करें, कष्ट आ सकता है। बना बनाया काम बिगड जाएगा। आज घर में शांति रखो, किसी न किसी बात पर आपस में कहासुनी का डर है। कोई अटका हुआ काम निकल सकता है। प्रेम संबंधों में बहुत ही सावधानी बरतें, कुछ दिनों में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, यद्यपि अभी कोई बहुत बडा बिगाड भी नहीं दिख रहा है।

वृषभः घरेलू मामलों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज का दिन शानदार है और वे अपनी किसी उपलब्धि से प्रसन्न नजर आएंगे। दैनिक आय बढेगी और कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बाॅस से सावधान रहें, आज उनका क्रोध आपको सहन करना पड सकता है। आप स्वयं वाणी में कडवाहट नहीं रखें।

मिथुनः शारीरिक कष्ट ज्यादा रहेंगे। वात विकार या पित्त विकार के कारण आपको अच्छा नहीं लगेगा और आप बेचैन रहेंगे। आज शत्रु बहुत प्रबल है और आपको नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं। एक दो दिन में परिस्थितियां बदलेंगी। गिरने पडने से चोट लग सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज मन में भारी उत्साह रहेगा और किसी नए कामकाज को करने की भावना मन में रहेगी। संतान की मदद से आप अपने व्यापार व्यवसाय में अधिक लाभ कमा सकते हैं। कोई छोटी कारोबारी यात्रा सम्पन्न की जा सकती है परन्तु यह केवल खर्चा ही सिद्ध होगी इससे बडी आमदनी की उम्मीद नहीं है।

सिंहः आज कामकाज की दृष्टि से और व्यवसाय की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और आप जितना अधिक दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं लाभ की मात्रा उतनी ही बढेगी। संतान से कोई विशेष अपेक्षा नहीं करें और ऐसा ही आप अपने अधीनस्थ लोगों के बारे में सोच सकते हैं।

कन्याः आज प्रातः से ही मन में काफी उत्साह रहेगा। अपने व्यवसाय के सिलसिले में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं और मन में कई तरह की आशंकाएं हैं परन्तु आप निर्णय ले ही लेंगे। आप कुछ नया करना चाहते हैं उस दिशा में कुछ करेंगे। आज अत्यधिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

तुलाः आज आर्थिक लाभ के अवसर काफी अच्छे हैं। अचानक किसी मामले में आर्थिक लाभ हो सकता है। आज व्यवसाय को भी नई दिशा मिल सकती है। आज कई नए लोग मिलेगी, पुराने भी मिलंेग और उत्सव जैसा माहौल होगा। खानपान और मनोरंज का समय होगा।यदि परीक्षाएं हैं तो संतान को परिश्रम अधिक करना पडेगा। मन में आत्मविश्वास रहेगा परन्तु आज चिंताएं भी कम नहीं होंगी।

वृश्चिकः आज अत्यधिक काम होने की वजह से थकान काफी रहेगी और निद्रा भी पूरी नहीं होगी। आपके बहुत प्रिय लोग कुछ ऐसा करेंगे जिसके कारण आपके मन में परेशानी सी रहेगी। आप यदि नौकरी करते हैं तो दिन थोडा कमजोर रहेगा परन्तु यदि व्यवसाय करते हैं तो बाहर के शहरों के ठीक ठीक काम बन सकते हैं।

धनुः आज अत्यधिक खर्चे वाला दिन है और उन्हें आप नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। आज बाॅस प्रसन्न रहेंगे या यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो आपकी बाह्य प्रतिष्ठा अच्छी हो सकती है परन्तु अन्दरूनी हालात ठीक नहीं है। कलह के कारणों को कम कर दीजिए अन्यथा आगे चलकर नुकसान होगा। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी परन्तु लाभ नहीं होगा।

मकरः आज का दिन शानदार है जब आपके कामकाज की प्रशंसा होगी और तमाम बाधाओं के बाद भी कुछ न कुछ परिणाम लासने में सफल हो जाएंगे। कोई एक निकट रिश्तेदार मदद कर सकता है या आपको नियोजक या कोई अच्छा मित्र मदद कर सकता है। गुरुओं की सलाह लाभदायक रहेगी।

कुंभः आज कोई बिगडा काम बन सकता है। आप काफी दिनों से जिस कोशिश में लगे हुए थे उसमें आंशिक सफलता मिल सकती है। मन ही मन अज्ञात भय रहेगा और आपको संकोच बना रहेगा। इस समय गलतियों के बाद भी आपको बडे लोग या नियोजक या न्यायालय की मदद मिलेगी।

मीनः सरकारी लोगों से आज मदद मिल सकती है। ऋणों के पुनर्भुगतान में भी आपको मदद मिलेगी। आप जितना अधिक श्रम कर रहे हैं उन सबका एक-सा लाभ आपको मिलेगा। आज किसी धर्मस्थल की यात्रा कर सकते हैं या पूजापाठ का कोई अतिरिक्त अवसर हाथ लगेगा। कोई बनता बनता काम अचानक अटक जाएगा।