Jammu and Kashmir : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 अप्रैल 2022, 11:14 AM (IST)

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुरकावंगम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।'

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे