आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 मार्च 2022, 09:08 AM (IST)

मेष: आज अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। पिछले बकाया काम पूरे नहीं हो रहे उसकी चिंता रहेगी। किसी विशेष काम को लेकर अधिक चिंता रहेगी कि उसे आगे बढाएं या नहीं। कानूनी विवाद में शान्ति रखें, अभी समय ठीक नहीं है। घर में किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेगी और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

वृषभ: आज किसी बात को लेकर वाद-विवाद की सी स्थिति रहेगी। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे और जहां काम करते हैं अपनी बात मनवाने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय करते हैं तो लाभ में रहेंगे क्योंकि आपकी जिद में लाभ छिपा है। कानूनी विवाद में शांति बरतें। आज खर्चा बहुत होगा और अकारण ही खर्चे से थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है। उनका कामकाज बढ़ेगा या शिक्षा इत्यादि में सुविधा बढ़ेगी।

मिथुन: किसी बहुत बड़े अनिश्चय से निकलकर कोई निर्णय ले पाएंगे और आगे बढेंगी। संतान को लेकर मन में भारी चिंता रहेगी। उनकी समस्याएं विशेष नहीं है और अपने आप हल होती चली जाएंगी। घर में भी वातावरण थोड़ा कलह का सा रहेगा और आप अपेक्षित सा महसूस करेंगे परंतु कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज बाहर की यात्रा के विचार टाल दें क्योंकि या तो यात्रा में विघ्न आएगा या वाहन संबंधी असुविधा रहेगी। संतान को लेकर बन रही योजनाओं में सफलता की संभावना है आप उसको आगे बढ़ा सकते है। आर्थिक लाभ के अवसर बन रहे हैं परंतु उसके ज्यादा सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: आज का दिन बहुत शुभ है। सोचे हुए काम बनेंगे। आर्थिक साधन बढऩे की परिस्थितियां बन रही है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी बहुत प्रशंसा होगी। यदि नौकरी करते हैं तो सावधानी बरतें, बॉस से खटपट हो सकती है। कामकाज को लेकर थोड़ा मन में असंतोष हो सकता है।

कन्या: आज आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है परंतु फिर भी खर्चा का इतंजाम हो जाएगा। रोज-मर्रा के मामलों में दिक्कत नहीं आएंगी। आर्थिक लाभ के किसी भी अवसर को आप हाथ से नहीं जाने देंगे। प्रेम संबंध का सम्मान करें। उपहार लेने-देने में आपकी भारी रूचि रहेगी। घर से बाहर के व्यवहार में सावधानी बरतें क्योंकि किसी कारण से आप पर कोई आक्षेप आ सकता है।

तुला: आज कामकाज की बहुत अधिक थकान है परंतु आय के साधन बने रहेंगे और आप विश्राम नहीं कर पाएंगे। किसी एक बड़े निर्णय को लेने में मन में हिचक बनी रहेगी परंतु शाम होते-होते खुद ही अपना फैसला कर लेंगे। घर-परिवार के काफी समय व्यतीत होगा। किसी दावत व मनोंरजन में भाग लेंगे।

वृश्चिक: ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई हैं और काम का दबाव बहुत अधिक है। खर्चा भी बहुत अधिक है। आज औसत से काफी अधिक खर्चा होगा और आकस्मिक खर्चें भी सिर पर आ जाएंगे। खानपान की अनियमितता न होने दें वरना पाचन तंत्र का विकार परेशान करेगा।

धनु: मन में किसी बात को लेकर बहुत बेचैनी रहेगी। आज आर्थिक दृष्टि से तो ठीक दिन हैं परंतु कार्य-व्यवसाय में जो चल रहा है उसको लेकर मन में असंतुष्ट रहेंगे। यद्यपि आपका प्रभाव बढ़ेगा और कार्य-दक्षता के बल पर आपकी पूछ बढ़ेगी परंतु फिर भी घर के अंदर परिस्थितियां अच्छी नहीं रहेगीं।

मकर: आज का दिन बहुत शानदार है क्योंकि मान-प्रतिष्ठा बहुत अधिक बढऩे वाली है। कई नए लोगों से मिलना होगा तथा व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए संपर्क आर्थिक लाभ का रास्ता खोलेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही शानदार जाएगा जब आपके किए हुए का उचित परिणाम मिलेगा।

कुंभ: आजीविका के क्षेत्रों में आज का दिन अच्छा है यद्यपि कुछ बाधाएं चलती रहेगी। आज जितना अधिक श्रम कर रहे हैं उसका उतना लाभ नहीं मिल रहा है। कामकाज की गति और दिशा तो ठीक है परंतु आपको इस बारे में संशोधन के लिए तैयार रहना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो नियोजक प्रसन्न रहेंगे परंतु फिर भी कुछ लोग कामकाज में कमियां निकालेंगे।

मीन: आज यात्रा का विचार टाल दें क्योंकि उसके शुभ परिणाम नहीं आएंगे परंतु कार्यस्थल पर आज आपकी सृजन क्षमता उच्चकोटि की रहेगी और उसका लाभ नौकरी या व्यवसाय में उठा पाएंगे। आज भाग्यबल से कोई विशेष काम बनने वाला है। उसमें ना केवल आर्थिक लाभ की संभावना है बल्कि प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।