जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 मार्च

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 मार्च 2022, 1:01 PM (IST)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वभाव में उग्रता तथा क्रोध बढ़ सकता है, जिससे मन विचलित होगा, मगर भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम परेशानी दे सकते हैं।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपकी तारीफ हो सकती है और लोकप्रियता बढ़ सकती है। मनोरंजन सामग्री पर खर्च हो सकता है। कुछ व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्थिति में रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही साथ धन की प्राप्ति के योग हैं। हफ्ते के अंतिम दिनों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों में आलस्य बढ़ सकता है, जिसके चलते कार्यो की गति धीमी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों से किसी बात पर मनमुटाव संभव है, इसलिए बातचीत के दौरान थोड़ी शांति बनाए रखें। कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा लाभदायक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा, पेट व मुख के रोग तकलीफ दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित होने वााले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा, छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ सकता है। कुछ जातक शादी के निर्णय को लेकर घर पर चर्चा कर सकते हैं। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं। हफ्ते के अंत में व्यर्थ का खर्च हो सकता है तथा अनचाही यात्रा हो सकती है।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी प्रकार का उपहार व सम्मान मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों का अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए सचेत रहें। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को हफ्ते का अंतिम भाग कुछ परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से लिवर व सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जो जातक लेखन कार्य से जुड़े हैं, उनको अधिक सफलता मिल सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम-धंधे में प्रगति होगी। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यो में अड़चनें आ सकती हैं। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलो में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को हफ्ते के अंतिम दिनों में तकलीफ हो सकती है।


यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम


तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपने कार्यो से संबंधित नए लोगों के साथ संपर्क बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में शरीर में आलस्य का पुट बढ़ सकता है, इसलिए आलस्य के चलते कार्यो को न टालें उचित रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारी व रक्त संबंधी तकलीफ परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगो के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। चल रहे प्रेम प्रसंग अंतिम रूप ले सकते हैं। बैंक द्वारा किसी प्रकार का कर्ज मिलने में सफलता मिल सकती है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों तथा सहकर्मियों के मध्य वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए सावधानी से समस्या का हल निकालें। नौकरी कर रहे लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगी। नई नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। धन लाभ की स्थितियां पूरे हफ्ते बनी रहेंगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिल सकती है। हफ्ते के अंत में वैवाहिक जीवन तथा व्यापार में उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है, अत: सचेत रहें।


यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक लंबे समय के बाद जीवनसाथी के साथ कहीं आनंद का समय व्यतीत कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा साथ सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रहें। बड़े भाई की मदद से किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। पैसों का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताए कम हो सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। संतान के कार्यो से प्रसन्नता प्राप्त होगी तथा आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आप किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते हैं। हफ्ते के अंत में फालतू के खर्च व अनचाही यात्रा से परेशानी हो सकती है।

कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए ठीकठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, मन प्रसन्न बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी व्यापारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं, भाइयों की भागीदारी के साथ नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस राशि के जातक सौंदर्य प्रसाधन, नए कपड़े, ज्वेलरी तथा लक्जरी सामग्री पर खर्चा कर सकते हैं। संतान को लेकर किसी तरह की चिंता बनी रह सकती है। अत: उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को आलस्य त्यागकर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है।

मीन लग्नराशि :
यह सप्ताह मीन राशि के जातक, जो नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह हफ्ता बढ़िया बना रहेगा तथा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप वैवाहिक सुख का आंनद उठाएंगे। नए प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत सी परेशानियों से बच जाएंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यो से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। माता को कष्ट हो सकता है, इसलिए उनका तथा उनकी सेहत का ख्याल रखें।

यह भी पढ़े : इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम