रूस ने मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण किया है: यूक्रेन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 मार्च 2022, 1:38 PM (IST)

कीव। रूस ने मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया है। ये दावा यूक्रेन के अधिकारियों ने किया है। यह घोषणा सबसे पहले राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेनको शुक्रवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में की।

यूक्रेनी संसद ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि "10 रूसी लोगों के एक समूह ने मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण कर लिया। उसने दुश्मन के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया।"

अपहरण की निंदा करते हुए देश के विदेश मंत्रालय ने "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इवान फेडरोव और अन्य नागरिकों के अपहरण का तुरंत जवाब देने और रूस पर यूक्रेन के लोगों के खिलाफ अपने बर्बर युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बढ़ाने का आह्वान किया।"

यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के दूसरे दिन 25 फरवरी को रूसी सैनिकों ने दक्षिणपूर्वी शहर में प्रवेश किया।

अपने नए वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को रूस पर मेयर को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मास्को अब आतंकी रणनीति का सहारा ले रहा है। आज युद्ध का 17वां दिन है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे