पटना में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 फ़रवरी 2022, 1:04 PM (IST)

पटना। पटना में तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से 57 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रविवार रात हुआ। आरोपी नशे की हालत में पाए गए और पुलिस को सौंपने से पहले स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

आरोपियों की पहचान वाहन के मालिक जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने दोस्त गरदानीबाग निवासी राकेश कुमार के साथ फुलवारी शरीफ स्थित एक घर में शराब पी थी।

बेउर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शराब पीने के बाद वे घर लौट रहे थे। जब वे सिपारा फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो तेज गति के कारण जितेंद्र ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने एक महिला सहित तीन लोगों को कुचल दिया।

हादसे के बाद आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और एक बाइक और एक कार को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान अगमकुआं निवासी तेतारी देवी के रूप में हुई है। बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है। एक कार सवार को भी चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे