जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 फरवरी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 फ़रवरी 2022, 11:15 AM (IST)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। भाग्य का सहयोग आपको व्यापार से संबंधित अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बने रहेंगे। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपके लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। हफ्ते के मध्य में आपको कुछ पारिवारिक दिक्कतें हो सकती है। इस हफ्ते आपको परिवार के किसी सदस्य की चिंता परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे फल देने वाला रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। व्यर्थ के मामलों से दूर रहने की सलाह रहेगी।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती है। इस हफ्ते कामकाज से संबंधित मामलों में आपकी भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत रहेगी। इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर अशांत बना रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सामान्य बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ को लेकर चल रहे आपके प्रयास आज सफल होंगे। हफ्ते का अंतिम भाग आपके लिए धन में वृद्धि करने वाला रहेगा।

मिथुन लग्नराशि :
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में अचानक धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं। आपका प्रेमी जीवन सुखद बना रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कोई चिंता परेशान कर सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ के कार्यो में आपका समय तथा धन दोनों बर्बाद हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते के अंतिम भाग में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अटका हुआ कार्य भी पूर्ण होने के योग रहेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते आपको नौकरी को लेकर दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते भाई तथा मित्रों के साथ आपके संबंध न बिगड़े, इसका ध्यान रखें। इस हफ्ते व्यापार से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। इस हफ्ते आपकी किसी यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखें और नकारात्मक विचारों से अपने आप को दूर रखने की सलाह रहेगी।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। सेहत संबंधी मामलों में इस हफ्ते थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में किसी के कार्य को लेकर कुछ असंतुष्ट बने रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते उचित लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपको धन का लाभ हो सकता है। आप मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक और मानसिक दिक्कतें बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी, किंतु आपका आलस्य कामकाज में कुछ दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। इस हफ्ते के मध्य भाग में आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता भटकाव वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी व्यर्थ की दौड़भाग संभव है। मन को शांत बनाए रखें।


ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपको कामकाज में लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छी सफलता व धन का लाभ देने वाला रहेगा। हफ्ते का मध्य भाग आपको कुछ सेहत संबंधी समस्या दे सकता है। हाथ-पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते संतान से आपको सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यो पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। धनलाभ के योग बने रहेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि :
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को किसी तरह की मानसिक समस्या बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपकी कटु वाणी आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती है, अत: थोड़ा संभलकर रहे। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाजी में न उलझें। इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

धनु लग्नराशि :
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन संबंधी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप अपनी शानो-शौकत के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते किसी यात्रा का योग बन सकता है, जो मनोरंजक रहेगी। इस हफ्ते व्यर्थ के तनाव तथा वाद-विवाद से बचें। इस हफ्ते अधिक भागदौड़ आपको शारीरिक थकावट दे सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। हफ्ते का अंतिम भाग आपकों व्यापारिक का लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।


ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकते हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के लिए समय ठीक-ठाक बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते धन आगमन के लिए परिश्रम बना रहेगा, अत: धन का व्यय सोच-समझ कर करें। आपका पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, किंतु जीवनसाथी को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आलस्य तथा क्रोध से अपने आप को दूर रखें। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

कुंभ लग्नराशि :
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपको भाई-बहनों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यो को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। परिवार में आपको किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतें रहेगी। हफ्ते के मध्य भाग में आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते धन लाभ के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको सफलता मिलेगी। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको आलस्य से बचने की सलाह रहेगी। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चले। धन के लिहाज से हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ की यात्रा तथा व्यर्थ के खर्च से बचने की सलाह है। जीवनसाथी का सहयोग लाभ दे सकता है। वाहन इत्यादि आराम से चलाएं। माता की सेहत का ध्यान रखे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय