पटना। बिहार टॉपर स्कैम में गिरफ्तार हुई छात्रा रूबी राय एसआईटी की पूछताछ में काफी इमोशनल हो गई। उसने कहा, ‘साहब! हम देहात की लडक़ी हैं, हमको नहीं पता, हम कैसे टॉप कर गए। रूबी ने अफसरों से गुहार लगाई कि उसे कम से कम सैकंड डिविजन से ही पास करवा दिया जाए। बता दें कि इस घोटाले का खुलासा होने के बाद इसके मास्टरमाइंड लालकेश्वर सिन्हा और उसकी पत्नी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस स्कैम का खुलासा एक स्टिंग ऑपेरशन के बाद हुआ था। आट्र्स की टॉपर रूबी ने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस कहा था। रिव्यू टेस्ट में रूबी फेल हो गई थी। उसका परिणाम रद्द किया जा चुका है। रूबी को रिव्यू टेस्ट में फेल होने के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। रूबी को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।
इंटर आर्ट्स की पूर्व टॉपर रूबी राय ने रविवार को बेउर जेल जाने से
पहले एसआईटी को बताया कि इंटर का फॉर्म पापा ने विशुन राय कॉलेज से भरवाया
था। परीक्षा से पहले पापा ने कहा था, ‘रोल नंबर व हस्ताक्षर ठीक से करना।
आगे हम देख लेंगे। परीक्षा के बाद पूछा था कि कौन सा डिविजन चाहिए।’ इस पर
उसने कहा था कि ज्यादा कुछ नहीं सैकंड डिविजन भी आ जाए तो बहुत है। परीक्षा
ठीक नहीं गई है। जो समझ आया लिख दी थी।’ छात्रा ने यह भी बताया कि कॉलेज
के प्राचार्य अमित कुमार उर्फ बच्चा राय रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं।
पापा के साथ वह चाचा से मिलने उनके घर और कॉलेज भी गई थी। पैसे के लेन-देन
के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने बताया कि वह जीआर इंटर कॉलेज
में परीक्षा देने गई थी।
परीक्षा में वह खुद बैठी थी। उत्तरपुस्तिका में
उसने खुद ही रोल नंबर भरा और उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर भी किया है।
पुलिस के पूछने पर उसने बताया कि परीक्षा में कौन-कौन से सवाल पूछे गए थे,
तो उसने बताया कि अंकल परीक्षा दिए बहुत दिन हो गया है। याद नहीं कौन-कौन
से सवाल पूछे गए थे।
स्कैम की जांच कर रही एसआईटी के अफसरों ने पूछताछ
में रूबी ने कहा, ‘सर, कम से कम सैकंड डिविजन से पास करवा दीजिए। मुझे
फस्र्ट डिविजन नहीं चाहिए। मैंने एग्जाम दिए थे। सेंटर पर रोज जाती थीं।’
रूबी ने अपने परिवार का भी बचाव करने की कोशिश की। उसने कहा कि बच्चा राय
ने मुझे टॉप करा दिया। पापा बच्चा राय से मिलते थे, पर टॉप नहीं कराना
चाहते थे। इसके लिए कभी बातचीत नहीं हुई थी। उसने कहा, एग्जाम के समय पापा
ने मेरा ध्यान रखने कहा, तो बच्चा राय ने रिजल्ट में टॉप करा दिया। वे मेरे
रिश्तेदार नहीं हैं।
कॉलेज में इंट्री से पहले दी सीख
रूबी
राय ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर छोडऩे पापा खुद ही गए थे। इंट्री लेने
से पहले पापा ने कहा था कि जो समझ में आए लिख देना, बाकी हम देख लेंगे।
कितने दिन में जेल से छूटेंगे
गांधी
मैदान सिविल कोर्ट में पेशी के बाद रूबी को बेउर जेल भेजा गया। जेल जाने
से पहले उसने पुलिस वालों से पूछा कि अंकल जेल से कितने दिन में छूट
जाऊंगी। पुलिस वालों ने कहा, ‘जल्दी।’ इतना सुनते ही वह हंसते हुए पुलिस की
गाड़ी में बैठ कर बेउर जेल के लिए रवाना हो गईं।
रिव्यू टेस्ट में ऐसे जवाब दिए कि टॉपर का रिजल्ट ही रद्द हो गया
इससे
पहले रूबी शनिवार को बोर्ड पहुंची, तो विषय विशेषज्ञ की टीम ने उसकी
रिव्यू टेस्ट लिया। टॉपर के सामने 2016 की इंटर आट्र्स एग्जाम का ही
प्रश्न-पत्र रखा गया। इसके बाद उसमें से ही सवाल पूछे गए।
बोर्ड का सवाल- तुलसीदास कौन थे?
रूबी का जवाब- तुलसीदासजी प्रणाम।
संज्ञा किसे कहते हैं?
रूबी- मुझे संज्ञा की परिभाषा नहीं आती।
होम साइंस में किस चीज की पढ़ाई होती है?
रूबी- इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है। यही सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? इसी सवाल पर बवाल हुआ था।
भारत के मानचित्र में बिहार कहां है?
रूबी- हमको नही पता।
हैरान थे एक्सपर्ट
रूबी
के जवाब से बोर्ड में शामिल सभी एक्सपर्ट हैरान थे। जब उससे सवालों का
सिलसिला शुरू किया गया तो बीच में ही बोली, ‘सर, मैंने इंटर की दो साल तक
पढ़ाई की। तीन घंटे तक परीक्षा दी। सभी प्रश्नों के जवाब दिए। देख लीजिए.
उसमें मैंने सब कुछ सही लिखा है।’ इस एक्सपट्र्स ने कहा, फिर से जवाब दे
दो। इस पर रूबी बोलीं, अब मैं सब कुछ भूल गई हूं। कमेटी के सामन एग्जाम
देते हुए रूबी ने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया।