चुनावी समर में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत, अभिमन्यु नहीं अर्जुन हूं, मेरे साथ कृष्ण भी हैं और युधिष्ठिर भी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 03 फ़रवरी 2022, 5:30 PM (IST)

हल्द्वानी/लालकुआं । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फिर से लाल कुआं विधानसभा में अपने इलेक्शन कैंपेन में जुट गए हैं। लाल कुआं पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, साथ ही हरीश रावत ने कहा कि इस बार लोकतांत्रिक महाभारत में हरीश रावत भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह नहीं बल्कि अर्जुन की तरह लड़ेंगे और पांडवों की विजय होगी।

कहा कि लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। मगर एक बात याद रखिये इस समय, भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं है, अर्जुन है और यहां लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो मां कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है, मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति की बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े, मैं गुहार लगाऊंगा, क्योंकि उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। देव भूमिया, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे