कुछ समय पहले तक मीडिया में समाचार थे कि आरआरआर और भुल भुलैया में बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने जा रहा है। कहा जा रहा था कि 25 मार्च को कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया को सीमित सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन शायद इस फिल्म के निर्माता टी सीरीज ने आरआरआर से टकराव लेना उचित नहीं समझा और उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपनी फिल्म को आगे सरकाते हुए उसे 20 मई को सिनेमाघरों में लाने की घोषणा कर दी। फिल्मों के प्रदर्शन तिथि में लगातार हो रहे बदलावों को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि 20 मई को इस फिल्म को सोलो रिलीज मिलेगी। सम्भावना है कि उस दिन भी इस फिल्म को किसी न किसी बड़ी फिल्म से टकराव झेलना पड़ेगा।
एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भूलैया 2 की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दी है। अब यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने भूल भूलैया 2 को पहले 25 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन, एसएस राजामौली की आरआरआर से होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए भूल भूलैया 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 2 महीने आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
आरआरआर के मेकर्स ने 31 जनवरी को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि आरआरआर को 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद आरआरआर का भूल भूलैया 2 से क्लैश होना तय हो गया था। लेकिन, ऐसा होता तो आरआरआर के कारण भूल भूलैया 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी बुरा असर पड़ता। इसी क्लैश डर के कारण भूल भूलैया 2 के मेकर्स ने आरआरआर की रिलीज अनाउंस होने के 2 दिन बाद ही अपनी फिल्म की रिलीज डेट चेंज कर दी। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनीं साइकोलॉजिकल कॉमेडी थ्रिलर भूल भूलैया 2 में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और गोविंद नामदेव भी लीड रोल में हैं। फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने फिल्म की कहानी लिखी है। भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
भूल-भुलैया 2 साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर भूल-भुलैया का सीक्वल है। भूल-भुलैया का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। वहीं आरआरआर में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे