Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 1.61 लाख मामले, दर्ज हुई 1,733 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 फ़रवरी 2022, 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,61,386 नए मामले सामने आए, जो पहले के 1,67,059 मामलों की तुलना में 3.4 प्रतिशत कम है। बीते 24 घंटे में 1,733 मौतें भी हुई, क्योंकि केरल ने 1,063 मौतों का एक बैकलॉग जोड़ा है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,97,975 हो गई।

सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में केरल में 51,887 मामले सामने आए हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 16,096 मामले, महाराष्ट्र में 14,372 मामले, कर्नाटक में 14,366 मामले और गुजरात में 8,338 मामले शामिल हैं।

इस बीच, कोरोना के सक्रिय मामलों ने 16,21,603 पर मामूली गिरावट दर्ज की है। देश में पॉजिटिविटी रेट 3.90 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटों में 2,81,109 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 94.91 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 17,42,793 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 73.24 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

तो वहीं बीते 24 घंटे में 57 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 167.29 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 11.48 करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे