दिल्ली में 20 वर्षीय लड़की के बाल काटे, कालिख पोत हुई बदसलूकी, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 जनवरी 2022, 11:42 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ महिलाएं पीड़िता को बाजार में सबके सामने बाल काट कर उसके चहरे पर कालिख पोत घुमा रही हैं। दिल्ली महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात भी की है। आयोग के मुताबिक, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुँह काला करके घुमाया। वहीं महिला आयोग ने इस घटना में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी की है। साथ ही आयोग ने यह भी मांग की है कि सभी आरोपियों इनमें आदमी -औरतों शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

दिल्ली महिला अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया, 20 वर्षीय लड़की को उसी के घर से उठाकर लेकर गए और तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उस वक्त उस घर में बहुत औरतें खड़ी हुई थीं, जो कि उन लड़कों को और भड़का रही थीं। इस लड़की के सर के बाल काट कर उसको गंजा किया गया, उसके ऊपर चप्पल की माला पहनाई गई। वहीं उसको चहरे को काला किया गया।

युवती के साथ मारपीट कर उसे एक घंटे तक बाजार में घुमाया गया, दिल्ली पुलिस को इस घटना पर नोटिस जारी किया है। इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को सुरक्षा दी जाए।

दरअसल, इस घटना के पीछे पड़ोसियों से कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वहीं पड़ोस में एक युवक द्वारा खुदकुशी करने के कारण पीड़िता से जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद पीड़िता को कथित रूप से अपहरण किया गया और फिर उसके साथ भरी भीड़ में बदसलूकी की गई है, लड़की के बाल काटे गए और चेहरे पर कालिख भी पोती गई।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे