पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे है, 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : नड्डा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 जनवरी 2022, 4:23 PM (IST)

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंजाब चुनाव में सीटों के बटवारे को लेकर कहा है कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहां एक मज़बूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे