इस मूलांक के लोग होते हैं बुद्धिमान, माँ लक्ष्मी की रहती है कृपा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 जनवरी 2022, 1:55 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस किसी का भी जन्म महीने के 5, 14, 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इसके चलते इस मूलांक के व्यक्तियों के बारे में कहा गया है कि यह लोग बुद्धिमान, साहसी, कर्मशील होते हैं होने के साथ-साथ ये चुनौतियों को स्वीकार करने में सबसे आगे रहते हैं। यह लोग चुनौती में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं साथ ही ये नई-नई योजनाओं को क्रियान्वित करके लाभ कमाते हैं। आइए डालते हैं आज एक नजर मूलांक 5 वालों पर—
इस मूलांक के व्यक्ति अधिकतर व्यवसायरत होते हैं। यह लोग व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने में हिचकिचाते नहीं हैं। इसी के चलते इन्हें व्यापार में सफलता हासिल होती है। इस मूलांक के लोग किसी भी चीज को लेकर न तो ज्यादा दुखी होते हैं और न ही ज्यादा सुखी। यह हरेक परिस्थिति को सामान्य तौर पर स्वीकार करते हैं, साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति स्वयं को हर परिस्थिति में ढालने में सक्षम होते हैं। मूलांक 5 के लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम होते हैं। कहा जा सकता है कि लोग इनके कहे अनुसार काम करने को तैयार हो जाते हैं। एक बार जिस चीज की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता है। इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये समय से पहले ही परिस्थितियों को भाँप लेते हैं। मूलांक 5 के लोगों को प्रेम सम्बन्धों में निराशा हाथ लगती है। इनके प्रेम सम्बन्ध सफल नहीं होते हैं, किन्तु शादी के बाद इनका वैवाहिक जीवन पूरी तरह से सुखी, प्रसन्न और सुरक्षित रहता है।

मूलांक 5 वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण ये धन-धान्य के मामले में लकी माने जाते हैं। इन्हें तरह-तरह की चीजों की अच्छी जानकारी होती है। ये चतुर और बुद्धिमान कहलाते हैं। आर्थिक तौर पर यह सुदृढ़ होते हैं। अन्य व्यक्ति इनकी तरफ चुम्बक की तरह खिंचे चले आते हैं, इसके चलते इनके मित्रों की संख्या ज्यादा होती है।

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाये तो ये व्यापार और उद्योग धंधों में अच्छी सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी भी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत की भी अच्छी जानकारी होती है।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे