आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 जनवरी 2022, 11:17 AM (IST)

मेष: आज महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी नई योजना पर अमल करने के लिए आपको आवश्यक साधन जुट जाएंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। किसी ऐसे मामले में लाभ की उम्मीद हो सकती है जिसके बारे में पहले नहीं सोचा था। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा और कोशिश करनी पड़ेगी। जिन मामलों में आपकी रुचि है, उनमें एकदम से भुगतान नहीं आएगा परन्तु बाद में आएगा।

वृषभ: आज जिस खास मामले में आप अच्छे लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसमें उतना फायदा नहीं होगा, जितना कि आप सोच रहे हैं। परिवार में किसी-किसी मामले को लेकर असहमति रहेगी और इस कारण से आप कामकाज में ज्यादा रुचि लेंगे और ज्यादा समय बिताएंगे। यात्रा विचार त्याग देना ही ठीक है।

मिथुुन: किसी अच्छी सूचना से मन में उत्साह का संचार होगा। आज जितना अधिक कोशिश करेंगे उतना ही समस्याओं का समाधान मिलता चला जाएगा। आज एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल रहेगा, भागदौड़ का दबाव बना रहेगा। आप चाहें तो कोई व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। लेनदेन की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा और आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। पैसा आएगा और पैसा जाएगा भी परन्तु खर्चा आप योजना के अनुसार ही करेंगे और नियंत्रित कर पाएंगे। बाहरी शहरों से आपकी लाभ प्राप्ति बढ़ सकती है। यदि विदेश व्यापार है तो भी लाभ की मात्रा बढ़ेगी।

सिंह: आज स्थितियां काफी अनुकूल हो जाने वाली हैं। घर-परिवार में जहां परेशानियां बढ़ेंगी, वहीं व्यावसायिक मामलों में आपकी सफलता बढ़ेगी। कामकाज में तेजी से गति आएगी। व्यावसायिक मामलों में आप स्वाभिमान के प्रश्न को ज्यादा महत्व नहीं दें, अपने काम से ही मन लगाए रखें क्योंकि यह आर्थिक लाभ का समय है।

कन्या: समय में तेजी से सुधार है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। कामकाज की शैली में हल्का सा परिवर्तन आएगा। कुछ पुरानी बातों को छोड़ देंगे और नई बातों को अपना लेंगे। आज बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा तथा सरकारी या अन्य संस्थाओं से मदद मिल सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुचि लेंगे और बात आगे बढ़ेगी।

तुला: विरोधियों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध सोच रहा है परन्तु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिता या टेंडर इत्यादि में आपकी विजय होगी। आर्थिक परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी आप जैसे-तैसे अपना काम निकाल लेंगे। आय भी होगी परन्तु खर्चा ज्यादा होगा।

वृश्चिक: बहुत विशेष समय चल रहा है। व्यवसाय को लेकर मन ही मन बड़ी उलझन में हैं। काम हो भी रहा है और कामकाज में रुकवट भी रहेगी। शनि देव इस समय मेहरबान हैं और लाभ देना चाहते हैं। आपको अपनी योजनाएं बनाने में अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। कोई नया काम हाथ लग सकता है।

धनु: मन में प्रात: से ही बहुत उत्साह रहेगा और कुछ नया कर-गुजरने की सोचेंगे। समय सुधार पर है और आपने जो भी कल्पनाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अधिक श्रम करेंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपके मित्र या साझेदारी जो अब तक साथ में काम करने के लिए रजामंद नहीं थे, वे अब ज्यादा सहयोग करेंगे।

मकर: कामकाज में भारी प्रतिस्पद्र्धा रहेगी। आपके व्यावसायिक विरोधी आपसे पहले ही कुछ करने की सोचेंगे परन्तु आपका पलड़ा भारी रहेगा। ग्रह स्थिति आपके साथ है। आप अपना काम ढ़ंग से कर जाएंगे और आर्थिक लाभ की सम्भावना बनेगी। आज थोड़ा सा खर्चा भी है परन्तु लाभ के आश्वासन अधिक हैं। कई लोग आपसे मिलना चाहेंगे।

कुंभ: कामकाज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। समय बहुत कम है और काम की मात्रा बढ़ रही है। आर्थिक दृष्टि से यह एक अच्छा समय है, जिसमें आप चाहें तो कुछ परीक्षण कर सकते हैं। आज अचानक कोई लाभ भी हो सकता है। स्थितियां आपके पक्ष में चली जाएंगे और आगे के लिए आपको ताकत मिल जाएगी।

मीन: कोई दुस्साहस भरा निर्णय लेना पड़े तो ले डालिए। समय लाभ का बना हुआ है। जो करेंगे, उससे कामकाज को गति मिलेगी। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। सगाई संबंध की बात गति पकड़ेगी। नए लोगों से मिलना होगा और लाभ-हानि की बातचीत भी हो सकती है।