पिछले 5 वर्षों में बदलाव और विकास पर मिलेगा जनता जनार्दन का आशीर्वाद : सीएम योगी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जनवरी 2022, 6:39 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पिछले 5 वर्षों में बदलाव और विकास की एक नई राह पर चला है।


नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हम लोकतंत्र के इस महापर्व का हृदय से स्वागत करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने में सफल होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे