धनु राशि में एक साथ हैं सूर्य और शुक्र, इन राशियों को हो रहा लाभ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जनवरी 2022, 2:00 PM (IST)

ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों को ही महत्वुपूर्ण ग्रह कहा जाता है। इस समय सूर्य और शुक्र एक ही राशि यानी धनु राशि में विराजमान हैं। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, कामवासना और फैशन डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। सूर्य और शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति हो रही है।

आइए जानते हैं इनकी युति से किन राशियों को हो रहा है लाभ—
मेष राशि—आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन से लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
मिथुन राशि—नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि- रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
कुंभ राशि—धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
नोट—यहाँ दी गई जानकारी पर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे