अंडरवियर खरीदने से पहले महिलाओं को इन बातों पर करना चाहिए गौर...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 जनवरी 2022, 4:23 PM (IST)

आजकल की युवतियों इस प्रकार के अंडरवियर खरीदना पसन्द करती हैं जो दिखने में सैक्सी, आकर्षक और सुन्दर लगे। सिर्फ युवतियाँ ही नहीं अपितु 45 वर्ष की उम्र तक की महिलाएँ भी कुछ इसी प्रकार के अंडरवियर खरीदना पसन्द करती हैं। कई जगह उदाहरण देखने को मिलते हैं जहाँ माँ-बेटी एक ही स्टाइल लेकिन अलग-अलग रंगों के अंडरवियर खरीदती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि महिलाओं में योनि संक्रमण का सबसे बड़ा कारण उनका अंडरवियर ही बनता है। यूरिन इंफेक्शन और यूटीआई की समस्या भी कई बार महिलाओं को अंडरवियर की वजह से होती है। अंडरवियर्स में कुछ ऐसे धागे या रेशे होते हैं, जिन्हें अगर लंबे समय तक पहना जाए, तो इससे योनि के आसपास खुजली, जलन या फिर छोटे-छोटे लाल दानों का निकलना आम बात है।

वजाइल इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाओं को किस प्रकार के अंडरवियर का चुनाव करना चाहिए आइए डालते हैं एक नजर....
हर महिला और युवती की शारीरिक बनावट में अन्तर होता है। बनावट के चलते आपको ऐसे अंडरवियर खरीदने चाहिए जो आपको पूरी तरह से आरामदायक स्थिति महसूस कराते हों। हो सकता है आपके लिए हिपस्टर्स आरामदायक रहते हैं लेकिन आपकी बेटी के लिए बिकनी कट। इसलिए आप जब भी इसे खरीदे तो यह सुनिश्चित करें कि वह आपको आरामदायक स्थिति का अहसास कराए। महिलाओं की आदत होती है वो बहुत टाइट अंडरवियर पहनती हैं। टाइट अंडरवियर की वजह से महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अंडरवियर के साइज पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सकता है आप छोटे साइज में फिट होना चाहती हों, लेकिन इससे आपको असहजता महसूस हो सकती है। वैसे भी चिकित्सकों का कहना है कि छोटे साइज का अंडरवियर वजाइना में जलन पैदा करने के साथ ही इंफेक्शन पैदा करता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लेस वाले अंडरवियर का चलन आजकल बहुत बढ़ गया है। इसे पहनने के बाद महिलाएं सेक्सी महसूस करती हैं। लेकिन अगर आप इसे नियमित रूप से पहनती हैं, तो आपको घुटन और इचिंग महसूस हो सकती है। साथ ही त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाग भी उभर सकते हैं। इन लाल दानों में खुजली होने लगती है साथ ही कुछ समय बाद जहाँ पर यह लाल दाग होते हैं वहाँ त्वचा का रंग काला पडऩे लग जाता है।
यदि आप एक ऐसा कपड़ा पहनती हैं जो बहुत अधिक टाइट है या कृत्रिम कपड़े से तैयार किया गया है, तो यह आपके बट में जलन पैदा कर सकता है। इस कपड़े के धागे से महिलाओं की योनि और गुदा में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। जालीदार कपड़े वाली अंडरवियर महिलाओं के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। जालीदार अंडरवियर को भी लेने से पहले उसके कपड़े पर जरूर ध्यान दें क्योंकि जालीदार कपड़े की अंडरवियर अगर सिल्क की है तो वो त्वचा पर बुरा असर डालती है। यदि आप जालीदार कपड़े की अंडरवियर लेना चाहती हैं तो हमेशा सूती कपड़े की ही लें।

ये भी पढ़ें - पिस्ता के हेल्थ के लिए गजब के करामात

कब बदलें अंडरवियर
महिलाएँ इस मामले में बहुत ही आलसी होती हैं। जहाँ तक हो सके अंडरवियर को रोज बदल कर पहनना चाहिए। विशेष कर गर्मी के मौसम में। गर्मी की वजह से अंडरवियर में गंदगी या गीलापन आ गया है तो तुरंत बदलने का प्रयास करना चाहिए। कुछ महिलाओं में आदत होती है कि एक अंडरवियर को कई दिन तक उपयोग कर लेती हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। अगर आप जिम या वर्कआउट करती हैं तो अंडरवियर को जिम से वापस आने के बाद तुरंत बदलें।
योनि के लिए सबसे बेहतरीन है सूती कपड़े का अंडरवियर
सूती कपड़े का बना हुआ अंडरवियर सबसे अच्छा रहता है। हालांकि बहुत कम महिलाएँ या युवतियाँ सूती कपड़े के अंडरवियर को पहनना पसन्द करती हैं। वे सूती कपड़े के स्थान पर नायलॉन, पॉलिएस्टर से बने अंडरवियर पहनना पसन्द करती हैं। ये सिंथेटिक कपड़े गर्मी और नमी पैदा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉटन में ऐसी कोई परेशानी नहीं होती। यह न केवल आपको आरामदायक महसूस कराता है, बल्कि आपकी योनि (वजाइना) को भी किसी प्रकार से प्रभावित नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - फिट रहने में वसायुक्त चॉकलेट और मांस अधिक मददगार