अंत 2021 : छोटे परदे पर 6 महीने तक छाये रहे मनोज वाजपेयी, अन्त में छाईं सुष्मिता सेन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 दिसम्बर 2021, 4:36 PM (IST)

साल 2021 में हमने कोरोना की दूसरी लहर को झेला और अब हम कोरोना की 3री लहर को झेलने की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना काल में हमने घर पर बैठे-बैठे छोटे परदे पर अनगिनत फिल्मों और वेब सीरीज का हर भाषा में मजा लिया। हमें एक से बढक़र एक दमदार वेब सीरीज घर बैठे देखने को मिली। कुछ वेब सीरीज के सीक्वल्स आए तो कुछ नई वेब सीरीज का आगाज हुआ। सीक्वल की बात करें तो इसमें सबसे धुआंधार रही मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 2, फरहान अख्तर निर्मित इनसाइड एज-3, इललीगल-2 और सुष्मिता सेन की आर्या-2, जिसे दर्शकों ने बेपनाह प्यार मिला। नई सीरीज की बात करें तो मुंबई डायरीज 26/11 को लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसी सीरीज भी रही जिनमें बड़े सितारे व निर्देशक के नाम थे लेकिन वह दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पायी इनमें सबसे अव्वल रही तांडव, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।
खैर, आइए डालते हैं एक नजर वर्ष की चुनिंदा सीरीज पर—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फैमिली मैन 2
मनोज बाजपेयी की इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया गया था। श्रीकांत तिवारी ने आते ही इस बार धमाका मचा दिया। कहानी इस बार श्रीलंका बैकग्राउंड की थी लेकिन सीरीज के पहले पार्ट से भी इसके तार जुड़े हुए थे। इस सीरीज की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि इसमें दक्षिण की ख्यातनाम तारिका सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य खलनायक की भूमिका को करना स्वीकार किया। वर्ष की लाजवाब सीरीज। इसके 3रे भाग का बेसब्री से दर्शकों को इंतजार है जो कोरोना की पहली लहर पर आधारित होगा।

ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

आर्या 2
सुष्मिता सेन की आर्या 2 की कहानी पिछले सीजन के बाद से ही शुरू होती है। अबकी बार इस सीरीज में आर्या के अपनों का खून बहता है। 300 करोड़ की ड्रग्स कइयों की जान ले लेती है। भारत में अपना सब कुछ बेचकर और छोडक़र ऑस्ट्रेलिया जा बसी आर्या एक बार फिर से शेरनी की तरह लौटती है। इस सीरीज को सिर्फ और सिर्फ सुष्मिता सेन के अभिनय और राम माधवानी के कसे हुए निर्देशन के तौर पर बार-बार देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार

अरण्यक
रमेश सिप्पी और उनके बेटे रोहन सिप्पी की इस सीरीज से हिन्दी सिनेमा की ख्यातनाम अभिनेत्री रही रवीना टंडन ने पर्दापण किया। अजीब इत्तेफाक है रवीना टंडन ने अपना फिल्मी करियर भी सिप्पी परिवार की पत्थर के फूल से ही किया था, जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। सीरीज में एक विदेशी टीनेज टाउन में खो जाता है। उसी को ढूंढने के लिए कस्तूरी डोगरा यानी रवीना टंडन निकल पड़ती हैं। रवीना का काम और घर परिवार के बीच को बैलेंस करते दिखाया गया है। हालांकि इस सीरीज को जितना थ्रिलर होना चाहिए था उतनी यह थी नहीं। रवीना टंडन का अभिनय भी औसत दर्जे का रहा। सीरीज की गति भी सफलता में बाधक बनी।

ये भी पढ़ें - तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे

इनसाइड एज 3
ऋचा चड्ढा और विवेक ओबेरॉय की ये सीरीज क्रिकेट के ग्लैमर वल्र्ड और उसमें होनी वाली पॉलिटिक्स के इर्द गिर्द घूमती है। मेकर्स ने सीजन 1 और सीजन 2 की सफलता को देखते हुए सीजन 3 बनाया। इसमें कोई शक नहीं कि इस सीरीज का यह 3रा सीजन भी जबरदस्त कामयाब रहा। ओबेराय हिन्दी फिल्मों में तो नहीं चले लेकिन खलनायक के तौर पर वेब सीरीज और दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब छाये हुए हैं।

ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान

महारानी
यह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी के किरदार पर आधारित था। हालांकि पूरी तरह से यह उन पर नहीं था। निर्माताओं ने इस बात से पूरी तरह इंकार कर दिया था। मध्यान्तर के बाद निर्देशक ने उसमें सफलता के लिए दूसरे मसालों का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी यह पूरी तरह से कसी हुई फिल्म थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसन्द किया। हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल किया है जो कि एक अनपढ़ महिला है और उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

तांडव
तांडव सीरीज का काफी बज रहा था। सैफ अली खान, डिंपल कपाडिय़ा और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स इसमें लीड रोल में थे। ये पूरी तरह एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज थी जिसे टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। यह दर्शकों की नजरों में उतनी नहीं चढ़ी जितनी इसकी चर्चा मीडिया में हो रही थी। हालांकि सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर और डिम्पल कपाडिय़ा ने बेहतरीन अभिनय पेश किया था।

ये भी पढ़ें - शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज

मुंबई डायरीज 26/11
26/11 मुबंई हमले के बाद अस्पतालों की क्या हालत थी और वहां क्या माहौल था, ये सीरीज उस वाकया को बयां करती है। सीरीज में मोहित रैना, कोंकणा सेन और श्रेया धनवंतरे लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

एस्पिरेंट्स
टीवीएफ की ये इस वेब सीरीज काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। नवीन कस्तूरिया, शिवंकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा अहम भूमिकाओं में रहे। इस सीरीज में आईएएस अफसर बनने के सपने और उसमें होने वाले जबरदस्त स्ट्रगल को दिखाया गया है। इस सीरीज को उन युवाओं को अवश्य देखना चाहिए जो इस तरह की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

कैंडी
ऋचा चड्ढा पूरे वर्ष अपनी सीरीज को लेकर चर्चाओं में रही। उन्होंने हर सीरीज में अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने की कोशिश की। हालांकि उनके चेहरे पर भावों का अकाल सा नजर आता रहा। रोनित रॉय ने जरूर कहीं-कहीं दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफलता प्राप्त की। रहस्यपूर्ण और मर्डर मिस्ट्री में जिस तरह की कसावट होनी चाहिए थी इस सीरीज में उसकी कमी थी।

ये भी पढ़ें - इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

इललीगल 2
फिल्मों में जहाँ कोर्ट रूम ड्रामा के लिए दक्षिण के सुपर सितारे सूर्या की जय भीम की तारीफ की जाए उतनी कम है। उसी तरह से कोर्ट रूम ड्रामा में वेब सीरीज में इललीगल का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। इसका पहला सीजन भी दमदार था और दूसरा सीजन भी लाजवाब रहा है। इललीगल 2 में एक बार फिर पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा के कैरेक्टर को आमने सामने दिखाया गया है। निहारिका एक बार फिर अपने मेंटर जनार्दन द्वेदी को हराती नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी