विवाह के बाद जरूरी है शारीरिक सम्बन्ध बनाना, महिलाओं को होते हैं फायदे

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 दिसम्बर 2021, 1:03 PM (IST)

तेजी से बदलते भारत में शादी से पहले शारीरिक सम्बन्ध बनाना आज भी वर्जित माना जाता है। शादी के बाद अपने साथी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना एक आम बात है। यह वैवाहिक जिन्दगी का अहम् हिस्सा बन जाता है। शारीरिक सम्बन्ध के जरिये हम अपने साथी के मन की बात को अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। साथ ही इससे दोनों में भावनात्मक रिश्ता भी बढ़ता है। चिकित्सकों का कहना है शारीरिक सम्बन्ध बनाने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं मे इसके फायदे देखने को मिलते हैं। उनके अनुसार इस की वजह से महिलाओं मे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है साथ ही उनके शरीर में आकर्षक निखार आ जाता है।
आइये डालते हैं एक नजर शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मिलने वाले फयदों पर, जो महिलाओं के लिए लाभदायक हैं—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. सम्बन्ध बनाने से वजन में कमी आती है। इससे बहुत सारी कैलोरी शरीर में एकत्रित नहीं हो पाती है। यह एक तरह का व्यायाम है, जो पत्नी के साथ-साथ पति को भी तन्दुरुत रखता है।
2. शारीरिक सम्बन्ध से औरतों को आनंद मिलता है और वह तनाव मुक्त रहती हैं। इसके कारण वह अपने-आप में खुश रहती हैं। जिन दम्पत्तियों के मध्य किसी कारण या किसी कमी के चलते शारीरिक सम्बन्ध नहीं बन पाते हैं वहाँ दोनों की जिन्दगी तनावग्रस्त होने के साथ-साथ शंकालु प्रवृत्ति की हो जाती है।
3. औरतों में होने वाली बीमारियों को भी सम्बन्ध बनाने की वजह से रोका जा सकता है।
4. शारीरिक सम्बन्ध बनाने से ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा की समस्या दूर होती ही है लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह है इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
5. शारीरिक सम्बन्ध से दिल की नसें मजबूत होती हैं। इससे दिल की बीमारी होने की सम्भावना बहुत कम होती है।
6. शारीरिक सम्बन्ध बनाने से सिर दर्द, गठिया दर्द और कमर दर्द जैसी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
7. शारीरिक सम्बन्ध शारीरिक स्फूर्ति तो आती ही है साथ ही आलस्य भी दूर होता है। सम्बन्ध बनाने के बाद महिलाओं को चैन की नींद आती है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

यह खास खबर डॉट कॉम के अपने विचार हैं। जरूरी नहीं कि आप इन विचारों से सहमत हों।

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक टिप्स से पाएं कुदरती काले बाल