आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 दिसम्बर 2021, 11:38 AM (IST)

मेष: आज का दिन भाग्यशाली है। आप प्रात: से ही ऊर्जावान रहेंगे और कामकाज को जोश के साथ शुरू करेंगे। आज सुबह पहले ही कई लोगों से मेल-मुलाकात हो जाएगी और दिनभर की कार्य योजना बन जाएगी। घर-परिवार के मामलों को आप अलग ही ढंग से देखेंगे और इसके लिए कोई नई व्यवस्था करेंगे।

वृषभ: नौकरी में चिंताएं बनी रहेंगी। कामकाज बहुत ज्यादा है और समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। आर्थिक दृष्टि से दबाव बना रहेगा। आपको आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ाने के बाद भी आवश्यकता बनी रहेगी। आज अचानक खर्चे भी बढ़ेेंगे और कहीं न कहीं से कोई धन प्राप्ति भी हो सकती है।

मिथुुन: आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे समाचार से आपका उत्साह बना रहेगा। आज अचानक भारी खर्चा होने की सम्भावना है। आप काफी कोशिश करने के बाद भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु उतनी नहीं बढ़ेगी, जिससे कि आपका काम चल जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज एक तरफ प्रसन्नता का माहौल रहेगा तो दूसरी तरफ किसी काम के न बनने की निराशा भी रहेगी। किसी काम में अनुपात से ज्यादा खर्चा होगा और लाभ की मात्रा बराबर हो जाएगी। यद्यपि आपकी आय के साधन बढ़ रहे हैं परन्तु हर जगह खर्चा भी बढ़ रहा है।

सिंह: समय विशेष महत्व का बना है। आपका परिश्रम रंग लाने ही वाला है। अब तक कामकाज की केवल प्रशंसा ही थी, अब लाभ की परिस्थितियां बनी हैं। आपके व्यवाय के कार्य में या नौकरी के मामले में लोगों की धारणा तेजी से बदलेगी। जो आपके विरोधी थे, अब प्रशंसक हो जाएंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है जो आगे चलकर काफी मददगार रहेगा।

कन्या: समय विशेष लाभ का बना है। किसी मामले में गतिरोध बना रहेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है परन्तु किसी न किसी भागीदार से सहमति नहीं रह पाएगी। कामकाज में तेजी से सुधार आ रहा है। नवीनता लाने के लिए कुछ विशेष प्रयास करेंगे। नए लोगों को जोडऩे की कोशिश सफल हो सकती है।


तुला: आज कामकाज बहुत ज्यादा रहेगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। आज हर काम में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय अपर्याप्त रहेंगे और जितना लाभ आपको होगा, उससे ज्यादा खर्चे बने रहेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोग चैन नहीं लेने देंगे।

वृश्चिक: आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और अच्छे लाभ के संकेत हैं। अनुमान से अधिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे और कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आएगा। आर्थिक लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयास और तेज हो जाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु: समय विशेष लाभ का बना है। किसी बड़े खर्चे को निपटाने के लिए आवश्यक लाभ प्राप्ति भी हो जाएगी। आज एक तरफ दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, दूसरी तरफ किसी अचानक लाभ के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऋण के आदान-प्रदान में सुविधा बढ़ेगी यद्यपि आपको और भी अधिक धन की आवश्यकता पड़ेगी।


मकर: आज कोई विशेष समाचार मिल सकता है, जिसके कारण दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इस खुशी में अन्य कामकाज स्थगित कर सकते हैं। आज वैसे भी साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी और आप भी लाभ में रहेंगे।

कुंभ: समय लाभ का बना है। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ जाएगी। जिन लोगों से सहयोग नहीं मिल रहा था, उनसे सहयोग मिलने लग जाएगा। शत्रु थोड़े समय के लिए भारी पड़ेंगे परन्तु अपको उन पर लगातान नजर रखनी है। कामकाज बहुत अधिक होने से समस्या बनी रहेगी और आवश्यक सहयोगी नहीं जुट पाएंगे।

मीन: आज का दिन अत्यंत शुभ है और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके किए गए प्रयास शाम तक रंग ले आएंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है शत्रुओं के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से काम करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल जाएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।