आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 दिसम्बर 2021, 11:39 AM (IST)

मेष: आज ना तो कोई नई शुरुआत करें और ना ही यात्रा पा जाएं। एक जगह टिक कर काम करना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि स्थानीय भागदौड़ काफी करनी पड़ जाएगी। मिलजुल कर काम करने में लाभ है और व्यवसाय में सबकी राय ले लेने में कोई हानि नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुछ विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।

वृषभ: आज का दिन अच्छा जाने वाला है। किसी काम में विशेष गति के कारण आपकी एक चिंता कम हो जाएगी। जिन लोगों से आपकी वार्ताएं चल रहीं हैं, वे सफल हो सकती हैं परन्तु अकेले में आपको कोई संधि वार्ता नहीं करनी चाहिए। आज बेहद सावधानी बरतने का दिन है।

मिथुन: अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। बिना योजना बनाए कोई भी काम न करें, नहीं तो बाद में शर्मिन्दगी झेलनी पड़ेगी। किसी विवाद को समझौता करके समाप्त कर देना ही उचित रहेगा। आज निर्णायक परिस्थितियां आ सकती हैं। भागदौड़ काफी रहेगी। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू कर देंगे। बकाया काम को निपटाने के लिए कमर कस लेंगे। आर्थिक चिंता नहीं रहेगी परन्तु कामकाज में रुकावट को लेकर आप लगातार चिंतित रहेंगे। दैनिक आय बढ़ेगी, इसके आलावा भी कोई अन्य लाभ हो सकता है। घर-परिवार में अपनी कही गई बात को लेकर आप बहुत संवेदनशील रहेंगे।

सिंह: पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, वे व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाहें तो कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी। उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कोई निर्णय बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। निजी रिश्तों में तनाव को कम करने के लिए आपको ही पहल करनी पड़ेगी।

कन्या: भाग्य आपके साथ है और जिस कार्य को आप करना चाहते हैं उसके लिए कोई नया रास्ता खुल जाएगा। सहयोग भी मिल जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। थोड़ा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और आप अपनी योजना से सबको सहमत करा लेंगे। वैवाहिक जीवन में समय ठीक-ठीक चल रहा है।

तुला: कामकाज को लेकर मन ही मन अशांत रहेंगे। जिस ढंग से काम करना चाहते हैं, उस ढंग से नहीं हो पाएगा। कानूनी समस्या भी उभर कर आ सकती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, उनकी तरफ से कोई नाराज करने वाली बात आ सकती है। आप किसी भी बात पर तीव्र प्रतिक्रिया नहीं दें।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा सुधार आएगा परन्तु थोड़े बहुत मतभेद भी बने रहेंगे। व्यावसायिक भागीदारी में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना है। विनम्रता से ही आप अपनी बात मनवास सकते हैं। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है पर रीति-नीतियों में परितर्वन जल्दी ही करना पड़ सकता है। संतान की चिंताओं को लेकर आपको थोड़ा वक्त देना चाहिए।

धनु: भागीदारी के मामलों में आपको अधिक सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद कोई पुरानी कड़वाहट दूर होकर गिले-शिकवे करने का समय मिल सकता है। मित्रों के लिए आज अच्छा दिन है और मिल-बैठकर बातें करेंगे और आर्थिक समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। विवादों से दूर रहना ही ठीक है।

मकर: पद प्रतिष्ठा को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे यद्यपि कोई खतरा नहीं है परन्तु फिर भी मन में संदेह बने रहेंगे। यद्यपि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप लोगों पर भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी नरमी का रुख अपनाना अच्छा रहेगा। ऋण भुगतान के लिए आपको आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। आप समय का पूरा सदुपयोग करें।

कुंभ: मन में चल रही एक प्रमुख चिंता से निवृत्ति मिल जाएगी। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ देगी। व्यावसायिक भागीदारी के मामले में काम आगे बढ़ेगा। आप जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा लाभ हो सकता है परन्तु चिंताएं बराबर बनी रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में तरह-तरह के विचार आएंगे परन्तु किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

मीन: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। आप जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना ही उलझते चले जाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त करने के लिए आप कुछ विशेष कोशिश कर सकते हैं। निजी रिश्तों में और माधुर्य आएगा। आपका उत्तरदायित्व और बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने से लाभ है।