तनाव भरी जिन्दगी जीने का आदी हो चुका मनुष्य हर वक्त यह चाहता है कि उसके पास सुख-शांति, वैभव हो। उसका परिवार हमेशा सुखी रहे। इन्हीं सभी चीजों की लालसा में वह रात-दिन स्वयं को कोल्हू के बैल की तरह पीसता है। लेकिन सब कुछ करने के बाद भी जब शांति, सुख, वैभव की प्राप्ति नहीं होती है तो वह इन्हें पाने के लिए धर्मग्रन्थों या मान्यताओं के अनुसार बताए गए उपायों को करने लगता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाए बताये जाते हैं जिन्हें अपनाने से भाग्य प्रबल होता है। जिससे किए गये प्रयासों का उचित फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
आइए डालते हैं एक नजर आज उन वास्तु उपायों पर जिनके बारे में कहा जाता है कि इन्हें करने से व्यक्ति का भाग्य प्रबल हो जाता है। वास्तुशास्त्र में सुख और समृद्धि के लिए कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने की सलाह दी जाती है—
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वास्तु शास्त्र अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता की मानी जाती है। इसलिए आप
घर में इस दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा जरूर लगाएं। साथ ही इस बात का
भी ध्यान रखें कि घर की तिजोरी का मुंह भी इसी दिशा में खुलता हो। मान्यता
है ऐसा करने से घर-परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा
धन-दौलत में बढ़ोतरी के लिए घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां
लक्ष्मी की प्रतिमा अवश्य रखें. साथ ही रोजाना सुबह और शाम यहां दीपक जरूर
जलाएं और माता लक्ष्मी और गणेश जी की आरती भी उतारें। मान्यता है ऐसा करने
से पैसों की तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता।
ये भी पढ़ें - इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार
घर में हमेशा
धन-धान्य बना रहे इसके लिए कांच के एक बड़े से कटोरे में चांदी के सिक्के
डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त
होती है। वास्तु अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से
धन का भंडार कभी खाली नहीं होता। घर में सुख सुविधाएँ बनी रहे इसके लिए
आंवला और तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाएं। ऐसा करने से धन-धान्य में
वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी
घर में धातु का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है। आप
चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ घर में रख सकते हैं। इससे तरक्की
के रास्ते खुलते हैं। घर में चांदी का हाथी रखना भी बेहद शुभ माना जाता
है। इससे व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने की मान्यता है।
नोट—यहां
मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना
जरूरी है कि खास खबर डॉट कॉम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि
नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले अपने
धर्मगुरुओं से सलाह मशविरा जरूर करें।
ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल