प्रात:कालीन कुछ ऐसे संकेत जिनसे संवरती है जिन्दगी, आती हैं खुशियाँ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 नवम्बर 2021, 3:33 PM (IST)

धर्मशास्त्रों में लिखा है कि जब हम सुबह आँख खोलते हैं वह प्रात:काल का समय बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। वैसे भी सुबह के समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जो हमारे जीवन में खुशियों का संचार करती है। प्राकृतिक तौर पर सुबह के समय कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो अगर उठते ही सुनाई या दिखाई पड़ते हैं तो यह जीवन में सफलता, खुशियां और आनंद से भरपूर जीवन को व्यतीत करने का संकेत देते हैं।
आइए डालते हैं एक नजर उन संकेतों पर जो आपके जीवन में उजाला तो करेंगे ही, साथ ही आपके लिए यह एक अच्छे जीवन का शुभ संदेश भी देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शुभ होता है हथेलियों को देखना
प्राचीन धर्मग्रंथों और हमारे ऋषि-मुनियों के अनुसार हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह-सुबह हाथों को देखना शुभ माना जाता है। यदि आप सुबह उठते ही दोनों हाथों को रगड़ते हुए हथेलियों के दर्शन करके उन्हें अपने चेहरे पर घुमाते हैं तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में शुभता का संचार होता है।
मंदिर की घंटी सुनाई देना
सुबह आंखें खुलते ही अगर आपको शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज अथवा मंत्रोच्चार सुनाई देते हैं तो यह शुभ संकेत होता है।
गाय का रंभाना
सुबह के समय यदि सफेद गाय आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाती है तो माना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

सफेद पुष्प का दिखना
आपको सुबह-सुबह यदि श्रीफल, शंख, मोर, हंस अथवा सफेद पुष्प दिखाई दे तो समझिए आपका दिन बहुत ही शुभ बीतने वाला है।
सफाईकर्मी का दिखना
सुबह के समय यदि आप घर से निकलते हैं और कोई भी सफाईकर्मी आपको झाड़ू लगाते या साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ संकेत होता है।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

दूध-दही का दिखना
सुबह उठते ही अगर सबसे पहले दूध, दही दिखाई देता है तो यह आने वाले समय में अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है।
पक्षियों की चहचहाहट
सुबह-सुबह यदि आपके घर की छत से पक्षी या चिडिय़ा की चहचहाहट सुनाई दें तो समझिए आज के दिन कुछ अच्छा होने वाला है।

ये भी पढ़ें - यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष

शृंगार किए स्त्री का दिखना
सुबह के समय अगर कोई सुहागन स्त्री श्रृंगार किए हुए और हाथ में पूजा थाल लेकर जाती हुई दिखाई दे तो यह संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है।


नोट—खास खबर डॉट कॉम का इन संकेतों को लेकर कोई पूर्वाग्रह नहीं है। यह धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यदि ऐसा कुछ होता है तो आप अपने धर्मगुरु से जरूर सम्पर्क करें।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष