बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो यशराज फिल्म्स की आने वाले तीन माह में कुल मिलाकर चार फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन चार फिल्मों में इस स्टूडियो ने 560 करोड़ का दांव लगा रखा है। एक तरफ जहाँ उन्होंने 50-50 करोड़ की लागत से दो मध्यम बजट की फिल्में—बंटी और बबली-2 व जयेशभाई जोरदार का निर्माण किया है, वहीं दो फिल्में—पृथ्वीराज (बजट 140 करोड़) और शमशेरा (बजट 220 करोड़) भी हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या यशराज फिल्म्स के द्वारा खर्च किए 560 करोड़ की लागत इन फिल्मों के जरिये वापस आ पाएगी या फिर ये फिल्में आदित्य चोपड़ा के लिए नुकसान का सौदा साबित होंगी। आइए डालते हैं एक नजर बंटी और बबली-2 पर—
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बंटी और बबली-2
19 नवम्बर को आदित्य चोपड़ा की बंटी और बबली-2
का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस का कहना है कि यह
फिल्म सिनेमाघरों से अपनी 50 करोड़ की लागत को निकालने में सफल नहीं हो
पाएगी। इसका लाइफटाइम कारोबार 40-45 करोड़ तक जा सकता है। बॉक्स ऑफिस पर
पहले दिन यह लगभग 7 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो सकती है। कोविड-19 के
हालात से उभरने के बाद दर्शक सिर्फ बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों का रुख
कर रहा है। छोटे बजट की फिल्मों के लिए बहुत ज्यादा फुटफॉल की उम्मीद नहीं
की जा रही। बड़ी फिल्मों के लिए लोग थिएटर में वापस आ रहे हैं, लेकिन
मीडियम बजट फिल्मों के लिए कोविड से पहले वाला माहौल बनने में अभी देर है।
इसके अतिरिक्त अभी सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को बेहतरीन शोज
मिल रहे हैं, ऐसे में दर्शक सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के स्थान पर अजय
देवगन, अक्षय कुमार को देखना ज्यादा पसन्द करेंगे। बंटी और बबली को देशभर
में 2000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप
इस फिल्म की सबसे
बड़ी कमजोरी इसकी स्टार कास्ट को माना जा रहा है। रानी मुखर्जी और सैफ अली
खान दोनों वो माद्दा नहीं रखते हैं जिसके चलते दर्शक उनके नाम पर पैसा खर्च
करें। दूसरी ओर सिद्धान्त चतुर्वेदी और शरवरी वाघ दोनों नए सितारे हैं।
हालांकि इन दोनों ने अपनी फिल्मों गली बॉय और द फॉरगॉटन आर्मी से अपनी
अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया है लेकिन दर्शक इन दोनों को लेकर उत्साहित
नहीं हैं।
दूसरी ओर बंटी और बबली नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में वर्ष
2005 में प्रदर्शित हुई फिल्म आ जाती है। विशेष रूप से उस फिल्म का गीत
कजरारे। नई फिल्म का एक भी गीत ऐसा नहीं है जो श्रोताओं को पसन्द आया हो।
पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। यह पिता-पुत्र की
पहली फिल्म थी जिसको लेकर दर्शकों में बड़ा क्रेज था। इसी के चलते 12 करोड़
की लागत में बनी बंटी और बबली ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कारोबार करने
में सफलता प्राप्त की थी। नई फिल्म में यह सब चीजें दर्शकों को अखर रही
हैं।
ये भी पढ़ें - शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज