सर्दी में खास तौर पर पहना जाता है गिंगहेम (चेक्स) प्रिंट, आप पर भी जचेगा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 नवम्बर 2021, 5:15 PM (IST)

गिंगहम (चेक्स) एक ऐसा प्रिंट है जिसे आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं। इस पर चौकोर प्रिंट होती है। यह पहनने पर आपको स्टाइलिश लुक देता है। यह चलन एक वक्त पर लडक़ों में बहुत चलता था लेकिन अब यह लडक़ों के साथ-साथ लड़कियों में भी काफी प्रचलित हो गया है। अलग-अलग तरह से इसे पहना जा सकता है। इसे हर मौसम में पहना जा सकता है। ठंड के मौसम में आप फैशन के तौर पर चेक्स प्रिंट पसंद करते हैं तो आपकी पसंद काफी अच्छी है। आइए डालते हैं एक नजर उन तरीकों पर जिनमें आप अलग-अलग तरह से गिंगहम या चेक्स प्रिंट ठंड में पहन सकते हैं—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. जंप सूट - ठंड में वैसे इस तरह कपड़ों का चयन करते हैं उन्हें आराम से पहन कर घूम सकें। जम्प सूट उन्हीं में से है। जी हां, यह उपर से नीचे तक पैक रहता है। वहीं बात की जाए रंग की तो इसमें ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है। ठंड के मौसम में यह कलर आंखों को एकदम आरामदायक लगता है।

ये भी पढ़ें - लहसुन में समाए हैं सेहत के राज...

2. शॉर्ट ड्रेस - आजकल शादी पार्टी में शॉर्ट ड्रेस का चलन काफी बढ़ गया है। अगर आप भी किसी पार्टी में शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहते हैं तो चेक्स एक बेहतर ऑप्शन है। यह स्टाइल स्टेटमेंट भी मेंटेन करता है और इससे लुक भी अच्छा आता है। चेक्स शॉर्ट ड्रेस के साथ आप लॉन्ग बूट्स ले सकते हैं, जिससे ठंड भी नहीं लगेगी और इस विंटर फैशन के अनुसार यह बहुत स्टाइलिश लुक देगा।

ये भी पढ़ें - गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ

3. चेक्स स्कार्फ - ठंड के मौसम में गले पर हवा नहीं लगे इसके लिए अलग - अलग तरह से दुपट्टे को डाल लिया जाता है। लेकिन सच में आपके लिए फैशन मायने रखता है, तो ठंड में चेक्स बेहतर ऑप्शन है। जिन्हें आप अलग-अलग तरह से स्टाइल में डाल सकते हैं। ऑफिस में भी आप यह लुक रख सकती हैं। यदि आप इसे कुर्ती, टॉप, क्रॉप टॉप के साथ पहनती हैं तो अच्छा लगेगा।

ये भी पढ़ें - बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा

4. जैगिंग- जैगिंग जींस से बेहतर ऑप्शन होता है। यह स्ट्रेचेबल आती है। यह पहनने में आरामदायक होती और गर्म होती है। आप इसे आराम से चेक्स प्रिंट में पहन सकते हैं। यह आपको पूरा पार्टी वियर लुक देगा। साथ ही कुछ लोग होते हैं जिन्हें फंकी ड्रेस पहनना पसंद है। उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय

5. जैकेट्स - विंटर में जैकेट्स का क्रेज अलग ही होता है। अलग-अलग स्टाइल में जैकेट्स उपलब्ध होते हैं। यदि आप प्लेन जैकेट्स पहनकर बोर हो गई है तो इस साल नया चेक्स जैकेट ट्राई करें। इसमें आप हाई नेक टॉप पहन सकती है या कोई प्लेन फूल स्लीव्स टी-शर्ट भी पहन सकते हैं। इससे गेटअप अच्छा आएगा। साथ प्लेन जींस ही पहनें। वह आपको सिंपल और पार्टी वियर लुक देगा।

ये भी पढ़ें - घर का डॉक्टर एलोवीरा