पत्नी का खूनी खेल, पहले लव मैरिज, बाद में ब्वॉयफ्रेंड से मरवाया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 जून 2016, 1:32 PM (IST)

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। एक कलयुगी पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को राजस्थान के कोटा से इंदौर भेजकर जन्मदिन के दिन ही अपने पति को मरवा डाला। लडकी ने युवक से लव मैरिज की थी, लेकिन फिर रास्ते से हटा दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि लडकी के दिल का एक वॉल्व खराब था। इसके बावजूद लडके ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की थी। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक मृतक यशपाल और आरोपी पूजा देहरादून में एक ही कॉलेज में साथ पढे थे। लडकी के दिल का एक वॉल्व खराब था और लडके की मदद से उसके वॉल्व का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद लडके ने परिवार के खिलाफ जाकर लडकी से शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ इंदौर के राऊ में रहने लगा। लेकिन, पत्नी ने वापस देहरादून में ही रहने की जिद की तो वह मान गया और पत्नी के साथ देहरादून रहने लगा।

 

इसी दौरान लडकी की दोस्ती फेसबुक पर एक युवक से हो गई और फिर नजदीकियां बढती ही चली गई। पति को भी इन दोनों के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, इसके बाद पत्नी ने अपने ब्वॉयफें्रड के साथ मिलकर पति को ठिकाना लगाने का प्लान बनाया। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।