नई दिल्ली: सीएम केजरीवाल का व्यापरियों के लिए दिवाली तोहफा, 'दिल्ली बाजार' के नाम से बनेगा पोर्टल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 नवम्बर 2021, 1:25 PM (IST)

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर दिल्ली के व्यापारियों, उद्योगपतियों और कारोबारियों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बाजार नाम का पोर्टल तैयार कराने की घोषणा की है। इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारी पूरी दुनिया में अपने प्रोडक्ट के बारे में प्रचार कर सकते हैं।


हालांकि यह पोर्टल अगले वर्ष अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद लगाए जा रही है।


बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, व्यवसायियों, उद्योगपतियों और पेशेवर लोगों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया हूं। इनका काम बढाने के लिए एक पोर्टल तैयार कर रहें हैं।


अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के हर छोटी बड़ी दुकान, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को इसमें स्थान मिलेगा। अपने व्यापार के अनुसार उस प्रोडक्ट को इस पोर्टल पर डाल सकते हैं। इसके बाद आप अपनी सर्विसेस देश के अलावा दुनिया भर में पहुंचा सकते हैं।


दरअसल इस पोर्टल पर वर्चुअल बाजार तैयार किये जा रहें हैं। जिस तरह दिल्ली का खान मार्ट, लाजपत नगर मार्ट, सरोजनी मार्ट और हौज खास मार्ट हैं, उसी तरह इस पोर्टल पर भी इन बाजारों को दशार्या जाएगा। इनके अलावा डीडीए मार्ट भी इन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।


मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पोर्टल के कई फायदे होंगे। इनमें दुनिया भर के लोग उस व्यापारी के प्रोडक्ट को देख सकेंगे, खरीद सकेंगे और बड़े पैमाने पर व्यापार भी कर सकेंगे। यानी विदेश में बैठा व्यक्ति भी इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के बाजार से खरीदारी कर सकता हैं।


इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति अपने नजदीकी मार्ट के बारे में पता करना चाहे तो वह भी कर सकता है। वहीं उस मार्ट में कौनसा प्रोडक्ट उपलब्ध होगा, इसकी सूचना भी उसको मिल सकेगी।


सीएम ने बताया, इस पोर्टल की मदद से हम विभिन्न तरह के प्रोडक्ट की एग्जीबिशन भी कर सकते हैं। इस तरह का पोर्टल बनना दुनिया मे पहली बार होगा। इससे आर्थिक गतिविधियां में उछाल आएगा और दिल्ली की जीडीपी भी बढ़ेगी।


--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे