टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने TMC की सदस्यता ली

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021, 2:10 PM (IST)

पणजी । भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा में आयोजित एक औपचारिक समारोह में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

हालांकि कोलकाता में पैदा हुए, पेस के पिता, वेस, मूल रूप से गोवा के हैं।

इस हाई प्रोफाइल खिलाड़ी का राजनीति में आगमन ऐसे समय में हुआ है जब तृणमूल कांग्रेस 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे