तड़प: बेहतरीन प्रेम कहानी की झलक दिखलाता ट्रेलर, नई ऊँचाईयों को छुएगा संगीत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021, 1:26 PM (IST)

साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड को कई स्टार किड्स दिए हैं। वे जहाँ नामी सितारों के साथ फिल्मों का निर्माण करते हैं वहीं वे बीच-बीच में स्टार किड्स को भी अपनी फिल्मों के जरिये लांच करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे के बाद अब उन्होंने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को अपनी फिल्म तड़प के जरिये लांच किया है। इस फिल्म का ट्रेलर कल जारी किया गया था। ट्रेलर से अहसास हुआ कि यह हिन्दी सिनेमा के परदे पर लम्बे समय बाद कोई संगीतमय प्रेम कहानी आ रही है। प्रीतम ने गीतों को बहुत ही सुरीली धुनों से सजाया है।

ट्रेलर में हमें अहान की निडर भूमिका और तारा सुतारिया के एक अनकन्वेंशनल भूमिका की एक झलक देखने मिल रही है। यह फिल्म एक औसत रोमांस फ्लिक की तरह नहीं है, बल्कि ऐसा कंटेंट पेश करने का वादा करती है जो दर्शकों को उनकी सीटों से बांधकर रखेगी। एक तरफ जहां अहान अपनी पहली फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तारा एक अनकन्वेंशनल करैक्टर निभा रही हैं जिसमें हमें उनका एक अलग पक्ष देखने मिल रहा है। साथ ही, प्रीतम के सिग्नेचर म्यूजिक ने इस पेशकश को ज्यादा खूबसूरत बना दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा, जबरदस्त एक्शन और जुनून से भरी कहानी देखने को मिल रही है। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा युवा सितारों के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री से भरपूर है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित साजिद नाडियाडवाला की तड़प अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अहान शेट्टी के बड़े बॉलीवुड डेब्यू के अलावा, यह लव स्टोरी तेलुगु ब्लॉकबस्टर आरएक्स 100 की ऑफिशियल हिंदी रीमेक भी है। साथ ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी कैनवास रोमांटिक ड्रामा होगी।

इस फिल्म का लेखन रजत अरोड़ा और निर्देशन मिलन लुथरिया का है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड को द डर्टी पिक्चर सरीखी फिल्म दे चुकी है। तड़प के ट्रेलर से साफ होता है कि रजत अरोड़ा ने अहान और तारा का किरदार मजबूत लिखा है। उनकी केमिस्ट्री एक ऐसी कहानी में चमकती है जिसमें गहन रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत है। तड़प एक ऑई ओपनर है जो दर्शकों के बदलते स्वाद को दर्शाता है।

आगामी 3 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस विश्लेषक ट्रेलर जारी होने के बाद कुछ ज्यादा आशान्वित हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोविड-19 के सामान्य होते हालातों के बीच निश्चित तौर पर दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफल होगी।

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...