आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021, 07:45 AM (IST)

मेष: ग्रह स्थिति थोड़ी उलझी हुई है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले कई बार सोच लें। आप जिस अनुमान से काम कर रहे हैं, उससे विवादों में फंसने का डर है। आज यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया तो उसके सफल होने में संदेह है। जितना अधिक संयम बरत सकें, उतना ही अच्छा है। लेन-देन में स्पष्टता बरतना बहुत जरूरी है।

वृषभ: महत्व के काम पहले सम्पन्न कर लें। किसी बाहरी प्रभाव में आप अपना निर्णय बदल सकते हैं। किसी मदद का आश्वासन रहेगा परन्तु आप यथार्थ के आधार पर निर्णय ले। व्यावसायिक मामलों में तेज गति से काम करना उचित नहीं है। कोई गलत निर्णय ले गए तो उससे हानि हो सकती है। किसी नए स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन: बढ़ते हुए खर्चे से परेशान रहेंगे। आज अतिरिक्त खर्चा हो सकता है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने पड़ सकते हैं। चल रहे अन्य खर्चों को रोकने की कार्यवाही करेंगे। आज माता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आप किसी के प्रति मन ही मन बहुत ईष्र्यालू हो रहे हैं। यह प्रवृत्ति लाभ नहीं देगी। आज एक जगह बैठकर काम करने का दिन है। व्यावसायिक मामलों में समझौते कर लेना ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज किसी जोखिम भरे निर्णय से आपको लाभ हो सकता है। जिस बात के लिए आप सहमत नहीं हो रहे थे, किसी मित्र की मदद से आप सहमत हो सकते हैं। दोपहर बाद के लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। संतान को लेकर चल रही योजना ठीक दिशा में है और उसमें महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।

सिंह: किसी खास वजह से आप अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। लेनदेन की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी बल्कि आपको कुछ मदद ही मिलेगी। ऋण के पुनर्भुगतान की योजना ढंग से पूरा कर पाएंगे। यात्रा सोच-समझकर बनाएं और निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा से जोडऩे में लाभ रहेगा।

कन्या: आज थोड़ा बहुत धन प्राप्ति की उम्मीद रहेगी। किसी महत्वपूर्ण को अपने पक्ष में करने के लिए आपको साहसभरा फैसला करना होगा। आज थोड़ा सा खर्चा भी बढ़ेगा और यात्राओं पर भी अतिरिक्त खर्चा कर सकते हैं। घर-परिवार में अच्छा वातावरण हो सकता है और दावत जैसा माहौल रहेगा। निजी जीवन में खुशी के क्षण आ सकते हैं। आप बहुत सावधानीपूर्वक व्यवहार रखें तो आपको काफी मदद मिलेगी।

तुला: आज एक तरफ विशेष खर्चा रहेगा तो दूसरी तरफ लाभ भी रहेगा। आर्थिक स्थितियां नियंत्रण में हो सकती हैं, यदि आप सही निर्णय लेते रहे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां थोड़ी अनुकूल रहेंगी। व्यावसायिक मामले में आपके बारे में अच्छी राय रहेगी और आप परिस्थितियों में अनुकूल परिवर्तन लाने में सफल हो जाएंगे। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृश्चिक: समय विशेष चल रहा है। आज यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे परन्तु उसे स्थगित कर देना ही अच्छा रहेगा। साझेदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें, कोई न कोई असहमति की बात हो सकती है। फिर भी शुक्र बलवान है और आपके कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आर्थिक लाभ की गति तेज रहेगी और किसी खास कारण से अधिक लाभ भी हो सकता है।

धनु: आर्थिक परिस्थितियों से परेशान रहेंगे। आज कामकाज काफी रहेगा और दोपहर बाद तक भी अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है परन्तु ऋण परिस्थितियां फिर भी बनी रहेंगी। नए स्रोत से ऋण मिलने की सम्भावना बन सकती है। यह आप पर निर्भर करेगा कि आप किस हद तक आगे जा सकते हैं। आज न तो धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और न ही पूजा-पाठ में।

मकर: आज का दिन शानदार जाने वाला है। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बनेंगी परन्तु हो सकता है कि आप उसका पूरा फायदा उठाने चूक जाएं। फिर भी वातावरण लाभ का बना रहेगा। किसी विशेष परिस्थिति में आप जोखिमभरा निर्णय ले सकते हैं। शत्रुओं के विरुद्ध आप कोई कदम उठा सकते हैं और उसका लाभ भी आपको मिल सकता है।

कुंभ: दिन घटना-प्रधान रहेगा। दिनभर भागदौड़ मची रहेगी, तीन-चार बकाया काम तेजी से निपट जाएंगे। विवादों में थोड़ी सी सावधानी बरतें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसान दे सकती है। संतान को लेकर कोई समस्या यथावत बनी रहेगी। आज बड़े दफ्तरों से बनने वाले काम आसानी से बनेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले में थोड़ी सी बात आगे बढ़ेगी। आर्थिक लाभ को लेकर थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।

मीन: शाम से पहले कोई महत्वपूर्णय निर्णय नहीं लें, निर्णय प्रक्रिया में कोई भी गलती हो सकती है। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें, यात्रा के अनुकूल फल नहीं आएंगे। कोई नया काम भी शुरू नहीं करें। किसी समझौता वार्ता के लिए आप पर दबाव रहेगा परन्तु आप अपने मन से ही निर्णय करें, किसी के प्रभाव में नहीं आएं।