कानपुर में विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 सितम्बर 2021, 2:49 PM (IST)

कानपुर । कानपुर के हलसी रोड इलाके में स्थित एक होटल में्र विधवा के साथ उसके देवर और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना 15 सितंबर की है, लेकिन शुक्रवार को महिला ने बादशाही नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

महिला ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने पहले उसे नशीला पेय पिलाया फिर आरोपी ने मोबाइल से महिला का वीडियो भी बना लिया।

होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने बादशाही नाका थाने में संपर्क किया और इस संबंध में लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने कहा, "महिला ने बताया कि 15 सितंबर को वह मूलगंज इलाके में दवा लेने गई थी। रास्ते में उसकी मुलाकात अपने देवर रिजवान से हुई। दवा खरीदने में मदद करने के बहाने से वह उसे हलसी रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां, रिजवान ने उसे शीतल पेय दिया। जैसे ही उसने इसे पीया, वह उसके बाद बेहोश हो गई। इसके बाद, रिजवान और उसके सहयोगी शाहनवाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गए।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, 'हम होटल मैनेजर और स्टाफ की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।'

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे