मेष : पिछले काम निपटाने का दिन है। योजनाबद्ध करके एक-एक कार्य पूर्ण करना होगा। व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। लाभ की मात्रा में कमी नहीं होगी, कोशिशों से लाभ बढ़ेगा।
वृषभ : आज संतान संबंधी समस्याएं एक-एक करके हल हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत तनातनी हो सकती है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
मिथुन : आज आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयास सफल होंगे। ऋण प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में विजय मिलेगी। सरकारी लोगों की मदद मिलेगी। मनोबल कमजोर न होने दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क : आज भरपूर कोशिशें के बाद भी खर्च को नियंत्रित नहीं कर सकेंगे।
स्वयं के खर्च पर रोक लगाने पर ही दूसरों पर खर्च अधिक होगा। यात्रा न
करें। दिन अनुकूल रहेगा।
सिंह : आज व्यवसाय में कोई न कोई अड़चन आती
रहेगी। यात्रा को टालना होगा। धन का अपव्यय होगा। आर्थिक हानि होगी। धन की
कमी के कारण समस्याएं रहेगी।
कन्या : आज काम के क्षेत्र में चल रही
सुविधाओं में कमी आएगी। समय व्यर्थ में ना गवाएं। निजी व व्यावसायिक
संबंधों में सुधार आएगा। प्रिय व्यक्ति की किसी गतिविधि से परेशानी हो सकती
है।
तुला : आज व्यवसाय में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। दिन अनुकूल
व्यतीत होगा। सरकारी मामलों में दिन ठीक नहीं। शांत रहकर कार्य करें। धन
लाभ होगा।
वृश्चिक : आज नौकरीपेशा वर्ग प्रसन्न रहेगा। कार्यप्रणाली
में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में लाभ के मामले सामने आएंगे। समस्याओं
का समाधान होगा।
धनु : आज का दिन पारिवारिक समस्याओं की चिंता के
साथ बिताएंगे। किसी मामले में झूठे आक्षेप आ सकते हैं। नए कार्य में हाथ ना
डाले, असफल होंगे।
मकर : आज किसी काम को लेकर बहुत उत्साहित हो सकते
हैं। अति उत्साह कहीं लापरवाही को जन्म न दे। धर्म-कर्म में धन खर्च होगा।
मित्रों के साथ बहसबाजी ना करें।
कुंभ : आज हाथ में आया हुआ कोई अवसर
निकल सकता है। योजना बनाकर कार्य आरंभ करें। धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा
लोगों को बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है।
मीन : आज आर्थिक लाभ तो
होगा परंतु उतना ही जितना की आप चाह रहे थे। माता के स्वास्थ्य की चिंता
होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कहीं की यात्रा करने की सोच सकते हैं।
वाहन सुख में कमी आएगी।