सावन का तीसरा सोमवार आज, भगवान शिव को खुश करने के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 अगस्त 2021, 12:36 PM (IST)

सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में सोमवार का दिन बहुत खास होता है। यह पवित्र माह भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में भगवान शंकर का वास पृथ्वी लोक में ही होता है।



सावन में भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सावन के सोमवार पर भगवान शंकर के साथ ही माता पार्वती और गणेश भगवान की भी विधि- विधान से पूजा- अर्चना करनी चाहिए। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की अराधना जरूर करें। आइए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार की पूजा- विधि कैसे करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।

सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।

शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।

भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।


शुभ मुहूर्त

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। आज श्रावण महीने का तीसरा सोमवार है। इस सोमवार पर भगवान शिव का पूजन विशेष फल दायी है। अगर आप इस दिन कोई विशेष पूजा करवा रहे हो तो अभिजित मुहूर्त में करना शुभ होगा। अभिजित मुहूर्त 11.37 बजे से 12.30 तक रहेगा। इस काल में की हुई पूजा सर्वाधिक फल प्रदायनी मानी जाती है।

पूजा का महत्व

चातुर्मास चल रहा है। श्रावण यानि सावन का महीना चातुर्मास का पहला मास है। मान्यता है कि जब भगवान विष्णु का शयन काल के लिए पाताल प्रस्थान करते हैं तो पृथ्वी की बागड़ोर भगवान शिव को सौंप देते हैं। चातुर्मास के प्रथम मास सावन में भगवान शिव, माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक का भ्रमण करते हैं और शिव भक्तों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।




ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय