जयपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में बदमाश गिरफ्तार, स्मैक जब्त

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 जुलाई 2021, 12:30 PM (IST)

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में एक बदमाश को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से स्मैक जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आरोपित गोविन्द नारायण सैनी (27) निवासी मोडा पाडा वार्ड नंबर-18 चाकसू को गिरफ्तार किया गया है। दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि सांगानेर स्थित संगम सिनेमा के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ की डिलीवरी देने आया है।

सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपित गोविन्द नारायण सैनी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से मिली 52 ग्राम 550 मिलीग्राम स्मैक जब्त की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे