जयपुर में ई-रिक्शा में पर्स में लगाया चीरा, महिला जेबतराशों ने पकडऩे पर दी जान से मारने की धमकी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 जुलाई 2021, 12:30 PM (IST)

जयपुर। बड़ी चौपड़ से छोटी चौपड़ जाने के लिए ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला के पर्स में दो महिला जेबतराशों ने चीरा लगाया। शक होने पर पकडऩे पर जाने से मारने की धमकी दी। लोगों की मदद से पकड़ी दोनों जेबतराश महिलाओं को माणकचौक पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कुमावत कॉलोनी झोटवाडा निवासी सुमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनाक्रम के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे वह पुरोहितजी के कटले में खरीदारी करने आई थी। बड़ी चौपड़ से ई-रिक्शा में बैठकर छोटी चौपड़ जा रही थी, इसी दौरान दो बुर्का पहनी दो महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठ गई। सफर के दौरान दोनों महिलाओं ने उसके पर्स में चीरा लगा दिया।

शक होने पर पर्स संभालते ही दोनों महिलाएं पर्सव मोबाइल छीनकर ई-रिक्शा से उतरकर भागने लगी। शोर मचाकर लोगों की मदद से पकडऩे का प्रयास करने पर उन्होंने पर्स व मोबाइल सडक़ पर फैक दिया और पत्थर उठाकर उसे मारने की लिए दौड़ी।

कहने लगी तू हमें नहीं जानती तू हमें रुपए दे वरना जान से मार दूंगी। तभी लोगों ने दोनों जेबतराश महिलाओं को पकड़ लिया और थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने अपना नाम शबाना और महअदमी बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे