आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 जुलाई 2021, 08:02 AM (IST)

मेष : धार्मिक कार्यों में रुझान रखेंगे। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी। हाथ में लिए कार्य पूर्ण करेंगे। बुद्धि कौशल से विरोधी परास्त होंगे। संतान के साथ समय बिताएं।

वृषभ :पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत होगा। सोच समझ कर खर्च करें। धन लाभ के प्रयासों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। माता की ओर से तनाव हो सकता है।

मिथुन : काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्च में कमी होगी, जोड़ तोड़ से धन लाभ होगा। व्यवसाय में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी व्यक्ति की मदद लेंगे। नए मित्र बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च में कमी संभव है, यात्रा करने से थकावट होगी।

सिंह : काम में मन नहीं लगेगा। संसाधनों की उपलब्धता में बाधा रहेगी। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, हाथ मेें लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या : स्वास्थ्य का पाया कमजोर है। सरकारी कामकाज में गति आएगी। जल्दबाजी से कार्य प्रभावित होंगे। मानसिक चिंताओं में कमी होगी, धैर्य रखें।

तुला : पुराने रोग उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में पारिवारिक मदद मिल सकती है। विरोधियों का भय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : परिश्रम व सूझ-बूझ से व्यवसाय में उन्नति होगी। नए कार्यों में हाथ न डालें। विद्यार्थी वर्ग चिन्तित रहेगा। संतान पक्ष का मार्गदर्शन करना पड़ेगा।

धनु : नए प्रस्तावों पर विचार न करें। हाथ में लिए कार्य पूर्ण करें। अधिकारी वर्ग दबाव बना सकता है, माता के विषय में चिंता रहेगी। सरकारी मामलों में परेशानी हो सकती है।

मकर : पुराने रोग उभर सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ तनाव हो सकता है, अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सोच-विचार करें। धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, यात्रा करनी पड़ेगी। संतान पक्ष की ओर से अशुभ समाचार प्राप्त होगा।

मीन : कामकाज में अधिकता रहेगी। नए-नए प्रस्ताव सामने आएंगे, साझेदारों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से दूरी बन सकती है। वाणी कौशल से समस्याएं समाप्त कर लेंगे।