पक्षपात रोकने के लिए राजस्थान जेलों में नई बैरक आवंटन व्यवस्था शुरु की गई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 जून 2021, 1:50 PM (IST)

जयपुर । राजस्थान जेल विभाग ने पक्षपात होने की संभावना को रोकने के लिए एक नई बैरक आवंटन प्रणाली शुरू की है।

जेल की बैरक अब कैदियों को उनके नाम के वणार्नुक्रम में आवंटित की जाएगी। जेल महानिदेशक राजीव दासोत ने कहा कि पहले, कई कैदियों को बैरक आवंटन से संबंधित शिकायतें थीं।

बैरक हजारों दोषियों और विचाराधीन कैदियों के घर हैं।

इनमें से कुछ बैरक प्रकाश, हवा और मूत्रालय जैसे कई कारणों से बाकी की तुलना में अधिक वांछनीय लग सकते हैं। एक अप्रिय बैरक में भेजे जाने से कैदी के मन में भेदभाव वाले विचार आ जाते है और कभी कभी भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते हैं।

अधिकारियों ने कहा, "इस संबंध में लगातार शिकायतों पर विचार करते हुए दासोत ने नए बैरक आवंटन पैटर्न के लिए आदेश दिया है।"

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, स्थानीय जेल प्रशासन को विशेष मामलों में अपवाद बनाने की अनुमति होगी, जैसे कि प्रतिद्वंद्वी गिरोहों से जुड़े कैदियों के बीच संघर्ष से बचने के लिए।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे