वजीर के निर्देशक के साथ ‘नागिन’

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 जून 2016, 7:47 PM (IST)

छोटे परदे की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मोनी रॉय, जिन्हें दर्शक ‘नागिन’ के रूप में ज्यादा जानते हैं ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। हाल ही में उन्होंने ‘वजीर’ के निर्देशक बिजय नॉम्बियार की एक फिल्म साइन की है।

यह फिल्म वर्ष 1988 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म का रीमेक है। यह दो सौतेले भाईयों के रिश्ते पर आधारित फिल्म है।

सौतेले भाईयों की भूमिका के लिए ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे और ‘मसान’ फेम विक्की कौशल को साइन किया गया है।

मौनी राय इन दोनों में किसी एक की प्रेमिका का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म में दो नायिकाएं काम करेंगी, दूसरी का चयन किया जाना बाकी है।

मौनी रॉय जिन्होंने अपना करियर एकता कपूर की धारावाहिक ‘क्यों सास भी कभी बहू थी’ से शुरू किया था, का करियर सफल रहा है। ‘देवों के देव महादेव’ में निभाया गया ‘सती’ के किरदार में उन्होंने दर्शकों की जबरदस्त वाहवाही लूटी।

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में अपनी नृत्य क्षमता से प्रभावित करने वाली मौनी रॉय इन दिनों एण्ड टीवी के डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ को होस्ट कर रही है। इस शो के निर्णायकों में माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं, जो पहले ‘झलक दिखला जा’ में भी निर्णायक रह चुकी हैं।