इस देश में मुफ्त में मिलते हैं मासिक धर्म से जुड़े प्रॉडक्ट्स

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 जून 2021, 2:27 PM (IST)

स्कॉटलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है जहां महिलाओं के पीरियड के प्रोडक्ट्स मुफ्त मिलेंगे। लगभग 4 साल तक चले कैंपेन के बाद महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह की जीत हुई है। बता दे कि स्कॉटलैंड में नवंबर 2020 को पीरियड प्रोडक्ट फ्री करने वाले विधेयक को पारित कर दिया गया था। अब स्थानीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि सभी जरूरतमंदों को फ्री में पीरियड प्रॉडक्ट आसानी से मिल सके।


कानून के तहत मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद को सामुदायिक केंद्रों, युवा क्लबों, शौचालयों और फार्मेसियों में भी रखा जाएगा। महिलाओं और युवतियों के लिए तय जगहों पर टैम्पॉन और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे और महिलाएं इन वस्तुओं को मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वुमेन फॉर इंडिपेंडेंस ग्रुप के अनुसार, हर 5 में से 1 महिला पीरियड प्रोडक्ट्स खरीदने को लेकर आर्थिक तंगी का सामना करती है। इसकी कारण से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में हर महीने एक महिला पीरियड प्रोडक्ट्स पर करीब 1286 रुपये खर्च करती है।

ये भी पढ़ें - अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट