आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 जून 2021, 08:28 AM (IST)

मेष : आज व्यस्तता बढ़ सकती है। मेहमान नवाजी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक क्षेत्र के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी सहयोग से काम पूरे करेंगे।

वृषभ : अपनों से संबंध मधुर रहेंगे। मन प्रसन्न होने से आपका आत्मविश्वास चरम सीमा पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे, अधिकारी व सहयोगी प्रभावित होंगे।

मिथुन : आज संभव है कि कोई उपहार मिले। आप अपनी कला के प्रति रुचि का प्रचार करेंगे, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आप आपके प्रियजन आपके आसपास बने रहेंगे। संभव है कि आज आप अपने और पराए के बीच का अंतर समझ लेंगे। बिना किसी पूर्व योजना के नए कार्य में हाथ न डालें।

सिंह : लम्बी चर्चाओं में दिन बीतेगा। परिवार के साथ आमोद-प्रमोद के क्षण व्यतीत होंगे। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपने अनुभव दूसरों के साथ बांटें तो लाभ होगा।

कन्या: आज अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य अपने ऊपर लेना चाहिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए संभव है कि आप जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ले लेंगे। संसाधनों का भरपूर उपयोग करेंगे। लापरवाही की वजह से प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है।

तुला : आज संभव है कि आप अपने कार्यों का पुनरावलोकन करें। इससे आप अपने ही कार्यों में सुधार ला सकेंगे, वहीं दूसरी ओर आपको अपनी कमियों का पता लगेगा। मित्र व रिश्तेदार आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करें। आपके सहयोगियों की संख्या में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्र व सहयोगी आपकी मुसीबत में मदद करेंगे वह आपसे सहमत न रहें। अपने कार्यों का उम्दा प्रदर्शन करें तो मानसिक तनाव में कमी संभव है।

धनु : आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में निरन्तर सफलता व वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज आपसे सहमति न रखने वाले लोग भी सहयोग करेंगे। आपके उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठ संबंध बन सकते हैं।


मकर : आप के दिन में संभव है कि आपको चुनौतियों का सामना करना पड़े। दिन का प्रथमाद्र्ध सामान्य रहेगा परन्तु उत्तराद्र्ध में आपको अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। मन की एकाग्रता बनाए रखकर कार्य सम्पादित करें। यात्रा में कठिनाई सामने आ सकती है।

कुंभ : आप आपके लिए विशेष दिन है। अपने महत्व के कार्यों को पहले पूरा करें। संभव है कि आपकी मदद से दूसरों के रुके कार्य भी पूरे हो जाएं। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। यह भी र्संभव है कि आप आपको प्रतिस्पद्र्धा का सामना करना पड़े।

मीन : नाते-रिश्तेदारों के साथ आज संबंधों में थोड़ा सा तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता के कारण निजी जीवन में असहजता का अनुभव करेंगे। सरकारी मामलों मेें उलझना ठीक नहीं है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं तो सफलता जल्दी मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।