काजोल ने मास्क बैंडिट्स की फोटो शेयर की

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 जून 2021, 08:50 AM (IST)

मुंबई। एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में, माँ बेटे की जोड़ी मास्क लगाए नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रैस काजोल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,"मास्क बैंडिट्स।"

46 वर्षीय अभिनेत्री, जो अपने हयूमर और हास्य के लिए जानी जाती है, सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ अजीबोगरीब कैप्शन पोस्ट करती रहती है।

काजोल ने 1994 में 'गुंडाराज' की शूटिंग के दौरान अजय को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 1999 में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी की थी। उन्होंने 2003 में बेटी न्यासा को जन्म दिया और सात साल बाद काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार स्क्रीन पर रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित डिजिटली रिलीज फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। फिल्म महिलाओं की तीन पीढ़ियों की कहानी बताती है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे