वर्ल्डवाइड रिकार्डस ने अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी को किया अनुबंधित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 जून 2021, 1:03 PM (IST)

पटना/मुंबई। वर्ल्डवाइड रिकार्डस ने भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी को अनुबंधित कर लिया है।

अभिनेत्री प्रियंका पहली बार भोजपुरी इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकार्डस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ''पवन पुत्र'' में अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आई थी। अब कंपनी ने प्रियंका को अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए अनुबंधित किया है।

प्रियंका अब इस कंपनी की आगामी फिल्मों और वीडियो एलबम्स में भोजपुरी के सुपरस्टारों के साथ नजर आने वाली हैं।

इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्डस के मालिक रत्नाकर कुमार ने कहा, '' प्रियंका रेवड़ी में काफी ज्यादा पोटेंशियल है, जिससे वे आने वाले समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करने वाली हैं। मैंने प्रियंका के अंदर काम के प्रति जुनून देखा है, इसलिए उन्हें हमारी कंपनी ने सबसे पहले अनुबंधित कर लिया है।''

इधर, प्रियंका भी अनुबंधित होने के बाद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा, '' मुझे इस कंपनी से जुड़ कर बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, क्योंकि मेरी पहली भोजपुरी फिल्म भी वल्र्डवाइड रिकार्डस के द्वारा ही प्रोड्यूस की गई थी। जिसमे मेरे साथ अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री प्रियंका पंडित नजर आई थी।''

उन्होंने रत्नाकर कुमार का आभार भी व्यक्त किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे