जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 मई 2021, 09:08 AM (IST)

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन? आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति कैसी रहेगी? आपकी इन जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रस्तुत है आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को मान-सम्मान मिल सकता है। आपके पुराने अधूरे पड़े कार्य इस हफ्ते पूरे हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। हफ्ते के मध्य में कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यस्त बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपको कार्यस्थल पर अधिकारी व मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। हफ्ते के मध्य में क्रोध और तनाव से अपने आप को दूर रखें। आपका घरेलू जीवन सामान्य बना रहेगा। धन का खर्च सोच-विचार कर करें। हफ्ते का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकता है।

मिथुन लग्नराशि :
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की आय के साधन बढ़ सकते हैं। आपको संतान और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते विपरीत लिंगीय के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मसलों में सफलता मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का ध्यान रखें और अपने खर्चो पर अंकुश रखें। व्यर्थ की चिंता से बचें। कोई शुभ समाचार आपकी प्रसन्नता बढ़ा सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। इस हफ्ते प्रेमीजनों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। धन खर्च को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह लग्नराशि :
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वातार्लाप से अपने आप को दूर रखें। इस हफ्ते कोई मित्र आपको आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा। इस हफ्ते लोगें के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी कार्यो में किसी तरह की परेशानी दूर हो सकती है। सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा। इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव बढ़ सकता है। हफ्ते के मध्य में आलस्य कुछ परेशान कर सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य आपको मिल सकता है।


ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। नई जॉब मिलने के योग बन सकते हैं। हफ्ते के मध्य में आपको किसी प्रकार की मानसिक उलझन बनी रह सकती है और सेहत का भी ध्यान रखें। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपको लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ आपका व्यव्हार अच्छा बना रहेगा। धन का व्यय संभव है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपना उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार और कमीशन के कार्यो से जुड़े जातकों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। शत्रु पक्ष के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में आप सेहत और खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपके कई पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको भाई और संतान से लाभ व सहयोग मिलेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपको व्यापारिक लाभ तथा किसी प्रकार के उपहार मिलने के योग बन सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में वाणी पर संयम बनाए रखें। धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी।


ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों की सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। कार्यो को लेकर हफ्ते के मध्य में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन सफल रहेंगे। आय से संबंधित मामलों में इस हफ्ते आपको शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से आपको कोई लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में किसी की मदद पर खर्च संभव है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के मन में शुभ विचार बढ़ेंगे। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर आपकी क्षमताएं बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी, मगर आलस्य के चलते आप कुछ परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको संतान से लाभ और सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते कार्यो को लेकर आपको थोड़ी मानसिक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपकी धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं। इस हफ्ते धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। निजी व्यापार करने वालों के लिए हफ्ता अच्छा साबित सिद्ध होगा। पारिवारिक लोगों के साथ प्रेम भाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर