जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 मई 2021, 10:26 AM (IST)

इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन? आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति कैसी रहेगी? आपकी इन जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रस्तुत है आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। माता-पिता को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आय से सबंधित मामलों में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते बड़े भाई व मित्रों से आपको लाभ मिल सकता है। संतान को लेकर अगर कोई समस्या थी, तो वह दूर हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे और धन का खर्च भी रहेगा।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कामकाज को लेकर शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि का लाभ आपको मिल सकता है। दैनिक सुख-सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि होगी। इस हफ्ते स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। आलस्य के कारण इस हफ्ते आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग आपको लाभ देगा।

मिथुन लग्नराशि :
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में शारीरिक और मानसिक तकलीफ बनी रह सकती है। इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम के चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। इस हफ्ते आप नए भवन की खरीदारी कर सकते हैं। जो जातक नौकरी और व्यवसाय की तलाश में हैं, उनको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मधुर बना रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता कुछ समस्या दे सकता है। इस हफ्ते साझेदारी के कार्यो में थोड़ा संभलकर निर्णय लें। सेहत को लेकर यह हफ्ता आपको पेट संबंधी कोई समस्या दे सकता है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है। संतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग के जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ भी आपको मिल सकता है। व्यर्थ की चिंता व नकारात्मक विचारों से अपने आप को दूर रखें।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों को कुछ उलझनें रह सकती हैं। इस हफ्ते शरीर में आलस्य की अधिकता के चलते आपको कार्यो में अवरोध आ सकते हैं, इसलिए इससे बचें। इस हफ्ते अपनी तथा संतान की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। हफ्ते का अंतिम भाग आपको राहत देगा। आपके कार्य पूर्ण होंगे और आपको धन लाभ भी मिल सकता है। खर्च पर थोड़ा लगाम रखें।


ये भी पढ़ें - मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को हफ्ते की शुरुआत में कुछ तनाव बने रह सकते हैं। हफ्ते का मध्यभाग आपको संतान सुख तथा धन का लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभकारी बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर आत चिंतित बने रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, व्यर्थ का सोच-विचार आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते आपको भाई और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक लग्नराशि :
इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता बनी रह सकती है। हफ्ते के शुरुआती एक-दो दिन में किसी तरह का तनाव आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते आप अपने घर के सजावट में समय व्यतीत कर सकते हैं। माता के साथ प्रेमभाव में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से इस हफ्ते आपको प्रेम और लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। हफ्ते के मध्यभाग में आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप अपने सभी दैनिक कार्य पूर्ण उत्साह के साथ पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखना उचित रहेगा।


ये भी पढ़ें - हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता

मकर लग्नराशि : इस हफ्ते मकर राशि के जातकों को अचानक धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद संभव है। किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। हफ्ते का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते के शुरुआती हिस्से में धन का खर्च और चिंता आपको परेशान कर सकती है। हालांकि मध्यभाग से स्थिति अच्छी होगी। कार्यस्थल में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपको लाभ वाले अच्छे कार्य मिल सकते हैं। सेहत संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। आपका पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। धन लाभ के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। नौकरी व व्यापार को लेकर चिंताएं दूर हो सकती हैं। संतान और भाई के साथ मनमुटाव न हो, इस बात का ध्यान रखें। इस हफ्ते खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

ये भी पढ़ें - इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार