यहां मैं आप सभी को वर्चुअल तरीके गले लगा रहा हूं: अभिषेक बच्चन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 अप्रैल 2021, 6:10 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रविवार को सभी के लिए वर्चुअल हग भेजे। अभिषेक ने कहा कि हमें ऐसे समय में प्यार फैलाने की जरूरत है। अभिनेता ने सभी से मास्क पहनने की अपील भी की। अभिषेक ने आज एक ट्वीट शेयर किया । जिसमें उन्होंने लिखा "सभी को मेरा वर्चुअल हग, प्यार फैलाइए, इस समय हमें इसकी जरूरत है। और मास्क जरूर लगाइए।"

अभिषेक का ट्वीट उस समय आया है जब भारत ने लगातार चौथे दिन 3 लाख से अधिक कोविद मामलों की रिपोर्ट दर्ज की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,49,691 कोविड मामले और 2,767 मौतें हुईं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे